खिलाड़ी राष्ट्र को गौरवान्वित करने के लिए तैयारी करे: बंटी विवेक साहू
खेल
20-May-26
जुन्नारदेव में खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
जुन्नारदेव में 38वें ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में नगर के 8 साल से 18 साल तक के छात्र छात्राएं वॉलीबॉल विद्या का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बुधवार को खिलाड़ियों से मिलने छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के यशस्वी ऊर्जावान सांसद बंटी विवेक साहू खिलाड़ियों से मिलने जुन्नारदेव पहुंचे, जहां उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर यह संकल्प दोहराने के लिए कहा कि आप अपने खेल में इतनी प्रगति करें कि आप अपने जिले का नाम राज्य ही नहीं वरन् राष्ट्र पर भी गौरवान्वित कर सके।
इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने खिलाड़ियों को यह आश्वासन भी दिया कि वह अगले वर्ष पुनः आपसे मिलने और आपकी उपलब्धियां को जानने के लिए इस शहर में आएंगे। सांसद ने खिलाड़ियों से कहा कि आप मेहनत करें संसाधनों के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, जिस प्रकार छिंदवाड़ा में सर्वसुविधा युक्त खेल स्टेडियम सभी खेलों के लिए एक स्थान पर बनाया जा रहा है जो यह सोच को दर्शाता है कि छिंदवाड़ा जिले के कोई भी खिलाड़ी अब खेल सुविधाओं से मोहताज नहीं रहेंगे, आवश्यकता सिर्फ उन्हें मेहनत करने की है।
1989 से नियमित चल रहा प्रशिक्षण शिविर
शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने के उद्देश्य से जनजाति कार्य विभाग छिंदवाड़ा एवं खेल एवं युवक कल्याण विभाग छिंदवाड़ा द्वारा संचालित इस शिविर में 265 छात्र-छात्रा इन वॉलीबॉल विद्या का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ज्ञात हो इस शिविर का शुभारंभ 1989 में किया गया था, तब से लगातार नगर के युवा वॉलीबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिससे नगर के विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 203 खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है और जुन्नारदेव ने राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश टीम का 11 बार कप्तानी करने का गौरव भी प्राप्त हुआ है। वही मध्यप्रदेश की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 54 बार विजेता टीम के खिलाड़ी के रूप में जुन्नारदेव के खिलाड़ियों ने भाग लिया है। नगर की इस गौरवशाली परंपरा को नगर पालिका परिषद का प्रबंधन क्षेत्र का संरक्षण प्राप्त होता रहा है। जिसमें खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने डॉक्टर प्रकाश अजवानी, अनुराग शर्मा, अनुरोध शर्मा, धनंजय चौरसिया, अनिल गडरिया, राजीव गौतम, पवेल सिंह, संजय बामने, महेंद्र डेहरिया, प्रशांत डेहरिया, आकिब खान, नमन साहू, सादिक कुरैशी, परितोष चौरसिया, राजेश सोनी, कुमारी हेमा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर नगर पालिका जुन्नारदेव के अध्यक्ष रमेश सालोडे, वरिष्ठ भाजपा नेता अमरदीप राय, दर्शन मिगलानी, रोहित पोफली, श्रीमती ज्योति डेहरिया, राहुल बंटी उईके, राजू नरोटे, अलकेश लांबा, विश्वेन्द्र बैस, अनिरुद्ध चटर्जी, संजय जैन, सोनिया कुमरे, सपना पाल, मनीष बंटी साहू, नगर पालिका जुन्नारदेव के सभी सम्मानित पार्षद, जुन्नारदेव नगर मंडल के सम्मानित पदाधिकारी गण एवं नगर के पत्रकार मौजूद थे।