केमिस्ट एसोसिएशन की हड़ताल से प्रभावित हुए मरीजों के परिजन
छिंदवाड़ा
20-May-26
जिला कांग्रेस ने केमिस्ट एसोसिएशन की हड़ताल को दिया समर्थन
छिन्दवाड़ा
केमिस्ट एसोसिएशन की एक दिवसीय हड़ताल को सभी दवा विक्रेताओं का भरपूर समर्थन मिला। शहर की सभी दुकानें दिनभर बंद रही। जिला अस्पताल के गेड नं. 2 के सामने केमिस्ट एसोसिएशन ने पंडाल में बैठकर अपना विरोध जताया। तीखी गर्मी के बावजूद काफी संख्या में केमिस्ट एसोसिएशन जुड़े सदस्य विरोध प्रदर्शन में पहुंचे थे।
केमिस्ट एसोसिएशन को तब बड़ी सफलता मिली जब उनके आंदोलन को कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दे दिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने केमिस्ट एसोसिएशन की एक दिवसीय हड़ताल को समर्थन दिया साथ ही उनकी मांगों को जायज ठहराया। केमिस्ट एसोसिएशन की हड़ताल में सम्मिलित हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि ऑन लाइन दवाइयों की बिक्री का विरोध उचित है। क्योंकि दवाइयां बिना डॉक्टर की सलाह के उपरांत नहीं मिलनी चाहिए, लेकिन ऑन लाइन प्लेटफार्म से कोई भी दवाइयां खरीद सकता है जो मानव जीवन के लिए बेहद हानिकारक भी है।
श्री ओकटे ने आगे कहा कि वर्तमान की परिस्थितियों पर गौर करें तो सबसे अधिक आवश्यक है कि ऑन लाइन दवाइयों की खरीदी से दूरी ही बनाई जाए। क्योंकि इस माध्यम से राशि सीधे एक व्यक्ति के पास पहुंचती है जबकि मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीदना सुरक्षित भी होता है साथ ही इससे व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि केमिस्ट एसोसिएशन की मांगें पूरी तरह से जायज है जिसका जिला कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा पूर्ण समर्थन करती है साथ ही सरकार से मांग करती है कि ऑन लाइन प्लेटफार्म से दवाइयों की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए।
इस दौरान कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सुरेश कपाले, राजीव तिवारी व श्री धर्मेन्द्र सोनू मागो भी उपस्थित रहे।