Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

टीन शेड के घरों से लेकर बंग्लो तक सुख-दुख में पहुंच रहे सांसद

टीन शेड के घरों से लेकर बंग्लो तक सुख-दुख में पहुंच रहे सांसद
छिंदवाड़ा
20-May-26
सांसद बंटी विवेक साहू की सादगी और अपनापन से अभिभूत हो रहे नागरिक

छिन्दवाड़ा

क्या धनवान और क्या गरीब सभी से समान भाव से मिल रहे सांसद बंटी विवेक साहू की सादगी और अपनेपन की चर्चा जिले भर में हो रही है। टीन शेड के घरों से लेकर बंग्लो में रहने वाले लोगों को इसके पहले कभी ऐसा अहसास नहीं हुआ जो वे आज स्वयं महसूस कर रहे हैं। छिंदवाड़ा जिले के संसदीय इतिहास में ऐसा इसके पहले बहुत ही कम दिखाई दिया कि जिले का सांसद अपने जिलवासियों के सुख-दुख में इस तरह घर पहुंचा हो।

इसी क्रम में सांसद बंटी विवेक साहू बुधवार को शहर में पत्रकार पवन शर्मा के निवास स्थान पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने शिवपुरी में मनोज सूर्यवंशी के निवास स्थान पहुंचकर उनके पिता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। शिवपुरी में ही भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष राम चंद्रवंशी के निवास स्थान पहुंचकर उनके सुपुत्र केतन चंद्रवंशी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम शंकरगढ़ में पूर्व मंडल अध्यक्ष रामतीरथ यादव के निवास स्थान पहुंचकर उनकी सुपुत्री के विवाह की शुभकमनाए एवं बधाई दी। नवेगांव में ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी श्रीवास्तव के निवास स्थान पहुंचकर के.के. श्रीवास्तव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

जुन्नारदेव के ग्राम निरामा में कलीराम यदुवंशी के निवास स्थान पहुंचकर उनके छोटे भाई रेशम यदुवंशी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम उमरघोड़ खुर्द में मंडल के मंत्री दौलतराम यदुवंशी के निवास स्थान पहुंचकर उनके पुत्र के विवाह की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। ग्राम मनकूघाटी में सुरेश यदुवंशी के निवास स्थान पहुंचकर उनके पुत्र के विवाह की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। जुन्नारदेव में अंकित सोनी के निवास स्थान पहुंचकर उनके पिता स्व. सुनील कुमार सोनी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जुन्नारदेव में ही स्व. नरेश कुमार चौधरी के निवास स्थान पहुंचकर उनकी धर्मपत्नि वर्षा चौधरी के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

सांसद बंटी विवेक साहू ने गत दिनों ग्राम बिसापुरकलां में राकेश पहेरिया के निवास स्थान पहुंचकर उनकी माताजी स्वर्गीय श्रीमती शोभा पहेरिया के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की थी। साथ ही राजेश बट्टी के निवास स्थान पहुंचकर उनके सुपुत्र स्व. जितेन्द्र बट्टी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की थी। वहीं सम्पत राव बोरकर के निवास स्थान पहुंचकर उनकी पत्नि स्व. श्रीमती कमला बोरकर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता जगेन्द्र अल्डक, रोहित पोफली, श्रीमती ज्योति डेहरिया, राहुल बंटी उईके, चौतराम अमृते, राजू नरोटे, अलकेश लांबा, सौरभ ठाकुर, विश्वेन्द्र बैस, सचिन पांडे, अजय दिवेद्वी, राजेश दीक्षित, वेद सिसोदिया, अरूण बोरकर, देवी सिंह पाल, राकेश बेलवंशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और परिवारजन मौजुद थे।
Share News On