संगठन में नियुक्तियों को लेकर विभिन्न प्रकोष्ठ में जिलाध्यक्ष पहुंचे ब्लॉक
राजनीति
20-May-26
छिंदवाड़ा
जिले में संगठन को मजबूती प्रदान करने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के निर्देशानुसार प्रकोष्ठों के गठन हेतु ब्लॉक स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक अध्यक्षगण एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर चर्चा की गई।
चौरई के पर्यवेक्षक पप्पू यादव, कांग्रेस असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रमन सिंह भारद्वाज, कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अर्पित नायक ने परासिया विधानसभा के अन्तर्गत ब्लॉक उमरेठ, परासिया व जुन्नारदेव ब्लॉक में पहुंचकर संगठनात्मक चर्चा कर ऊर्जावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करने एवं प्रकोष्ठों के गठन हेतु बैठक की। जिसमें जुन्नारदेव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण साहू, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, अरुणेश जायसवाल, परासिया ब्लॉक अध्यक्ष कमल राय, उमरेठ ब्लॉक अध्यक्ष मानक बेलवंशी, परासिया ब्लॉक समन्वयक बंसत मालवी, गगन खंडूजा, अंजली श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, संतोष जंघेला, अनंत बनर्जी, सैफ खान सहित अन्य उपस्थित रहे।