Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गेहॅू उपार्जन और खाद को लेकर किसान कांग्रेस ने सरकार को घेरा

गेहॅू उपार्जन और खाद को लेकर किसान कांग्रेस ने सरकार को घेरा
राजनीति
20-May-26
किसानों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा

छिन्दवाड़ा

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देश पर जिला किसान कांग्रेस ने किसानों के ज्वलंत मुद्दों से सरकार को अवगत कराया साथ ही उनके निराकरण हेतु अविलम्ब ठोस कदम उठाए जाने की मांग प्रस्तुत ज्ञापन के माध्यम से की। गेहूं उपार्जन व खाद सहित किसानों के अनेकों ज्वलंत मुद्दों को लेकर किसान कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह के नेतृत्व में केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार के विरूद्ध निशाना साधते हुये सरकार को घेरा।

कांग्रेस ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण वह त्रस्त हो गया है। जिले में 2 लाख से अधिक किसान हैं, जिसमें से मात्र 29 हजार किसानों का पंजीयन हुआ है और अभी तक सिर्फ 14 हजार किसानों से खरीदी की गई। रजिस्टर्ड 11 हजार किसानों के स्लॉट बुकिंग नहीं होने से गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं विक्रय नहीं कर पा रहे। सरकार सभी किसानों का गेहूं अनिवार्य रूप से खरीदे और जिन किसानों ने कम दामों पर कृषि उपज मंडियों में गेहूं बेच दिया। किसान भाइयों को न्याय दिलाने के लिए अब जिला किसान कांग्रेस गांव-गांव में किसान न्याय योद्धा बनाएगी।

किसानों का पुर्नवास  और भूमि अधिग्रहण किसानों की सहमति से हो। किसान कांग्रेस के उज्जैन और श्योपुर के जिलाध्यक्षों पर राजनैतिक दुर्भावना से जिला बदर की कार्यवाही की गई है, उसे निरस्त किया जावे। उक्त 10 सूत्रीय किसानों के ज्वलंत मुद्दे और समस्याओं का ज्ञापन राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम अतिरिक्त कलेक्टर को सौंपा गया ।इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो, जीवन सिंह रघुवंशी, राजीव तिवारी, सुशील सक्सेना, धरमलाल यादव, कल्याण पटेल, राममिलन वर्मा, हेमराज सूर्यवंशी, देवकरण पटेल, रितेश लाड़े, संतोष  यदुवंशी, तरूण कराड़े, भैयाजी शिवारे, साबूलाल यदुवंशी, किरेश पवार, यश कराड़े, दीपक चौधरी, जाकिर खान, पवन ओकटे, जितेन्द्र यादव, नीरज शर्मा, सोहन उसरेठे, ओमकार अहिरवार, हीरालाल युवनाती, रवेल सिंह टेखरे, शंकर इवनाती, गोपाल शेरके, गोपाल उइके, उमेश यादव सहित नवेगांव, हर्रई, सांवरी, चौरई क्षेत्र के क्षेत्रीय किसान कांग्रेस अध्यक्षगण और किसान उपस्थित रहे।
Share News On