सीएमडी ने चारों कोयला खदानों को खोलने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा
राजनीति
19-Sep-26
कन्हान क्षेत्र होगा रोशन, जल्द खुलेगी 4 कोयला खदानें

छिन्दवाड़ा
कोयलांचल की खोई हुई रौनक को लौटाने के लिए लगातार प्रयासरत सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों के बाद अब डब्ल्यूसीएल के कन्हान क्षेत्र में जल्द ही 4 कोयला खदानों को खोलने की कार्यवाही तेज हो गई है। सांसद की पहल के बाद डब्ल्यूसीएल के सीएमडी ने कन्हान क्षेत्र की चारों कोयला खदानों को खोलने का प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया है। मुख्यालय से अनुमति मिलते ही कन्हान क्षेत्र की चारों कोयला खदाने जल्द ही शुरू हो सकेगी। सांसद के प्रयासों के बाद कोयला खदानें खुलने से कन्हान क्षेत्र को जीवनदान मिल सकेगा। वर्तमान में कन्हान क्षेत्र में कोयला खदानों के लगातार बंद होने से यहा की रौनक चली गई है। जो सांसद के प्रयासों के बाद जल्द ही लौट सकेगी।
उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू ने विगत दिनों दिल्ली में कोयला मंत्री जी.किशन रेड्डी एवं नागपुर प्रवास के दौरान डब्ल्यूसीएल के सीएमडी से महत्वपूर्ण मुलाकात की थी। सांसद श्री साहू की मंत्री जी एवं सीएमडी से मुलाकात के बाद अब कन्हान क्षेत्र में शीघ्र ही चार कोयला खदानें खोलने की उम्मीदे जाग गई है। सांसद श्री साहू से मुलाकात के बाद डब्ल्यूसीएल के सीएमडी ने कन्हान क्षेत्र की जगदम्बा, नारायणी, मोहन फेस फाइव को खोलने का प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया है। अब सिर्फ मुख्यालय की अनुमति शेष रह गई है। जो कि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से शीघ्र ही मिल सकेगी। कन्हान क्षेत्र में चारों कोयला खदाने खुलने से कोयलांचल की खोई हुई रौनक फिर से लौट आएगी। नागपुर में मुलाकात के दौरान सांसद श्री साहू ने सीएमडी से पेंच और कन्हान क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा भी की थी। सांसद ने सीएमडी से कन्हान क्षेत्र में भी शीघ्र ही नई कोयला खदानें खोलने का निवेदन किया था।
सांसद बंटी विवेक साहू ने सीएमडी को मुलाकात के दौरान पत्र भी सौंपा था। जिसमें उन्होंने चारों कोयला खदानों में उपलब्ध कोयले की मात्रा के साथ ही इन खदानों की लाइफ के बारे में भी विस्तार से बताया था। इस दौरान सीएमडी ने सांसद श्री साहू को बताया कि वे इन चारों खदानों को शीघ्र प्रारंभ कराने के लिए प्रयासरत है। जिसकी कार्यवाही मंत्रालय स्तर पर चल रही है।