राष्ट्रीय आईटी दिवस पर आयोजित हुआ ‘टेकस्पार्क 2026 - इग्नाइटिंग इनोवेशन’
शिक्षा
19-Sep-26
छिंदवाड़ा

इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज के सीएसआईटी विभाग द्वारा राष्ट्रीय आईटी दिवस के अवसर पर “टेकस्पार्क 2026: इग्नाइटिंग इनोवेशन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान, रचनात्मकता एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एक विशेषज्ञ व्याख्यान से हुआ, जिसका विषय “अनलॉकिंग द फुल पावर ऑफ एआई (मास्टरिंग द आर्ट ऑफ परफेक्ट प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग)” था।
इस ऑनलाइन सत्र के मुख्य वक्ता केंद्रीय विश्वविद्यालय असम, सिलचर, भारत के डॉ. राहुल कुमार चावड़ा जी रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को एआई, चौटजीपीटी एवं प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग की उपयोगिता और प्रभावी प्रयोग के बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। डिजिटल पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का विषय “साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन सुरक्षा” रखा गया, जिसमें अमृत कौर विजेता रहीं। रील निर्माण प्रतियोगिता का विषय “दैनिक जीवन में एआई” था, जिसमें गर्व श्रीवास्तव विजेता रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता की विजेता टीम में अरुण साहू, अंतरा डाबिर एवं देवानंद साहू शामिल रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जैमिनी खानवे, संचालक श्री पाल, अश्विन शेंडे, सीएसआईटी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. हंसा राजपूत, डॉ. आर. के. झा, विनोद साहू, अमित गजभिए, सोमेश मिश्रा, राजकुमार पहाड़े सहित विभाग के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।