स्वस्थ समाज ही विकसित और सशक्त समाज की आधारशिला: रमेश दुबे
छिंदवाड़ा
19-Sep-26
तीसरे स्वास्थ्य शिविर में हुआ 474 मरीजों का उपचार, 20 गंभीर मरीजों को किया गया रेफर
छिन्दवाड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान के अंतर्गत सांसद विवेक बंटी साहू द्वारा आयोजित किए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला में चौरई के कुंडा मंडल के ग्राम पाल्हरी में तीसरे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक पं रमेश दुबे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। शिविर के दौरान जहां 474 मरीजों का पंजीयन करते हुए उपचार के बाद निःशुल्क दवा का वितरण किया गया वहीं शिविर में मिले 20 गंभीर मरीजों को उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर भी किया गया। 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला में आज 20 सिंतबर को शिवपुरी मंडल के ग्राम भोकई में स्थित प्राथमिक स्कूल में शिविर लगाया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पं रमेश दुबे ने जनपद अध्यक्ष सरोज राधेश्याम रघुवंशी, जिला पंचायत सदस्य लखन वर्मा, ऋषि वर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी, लोधी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष अतरलाल पटेल, मंडल अध्यक्ष धरम वर्मा समेत अन्य अतिथियों के साथ सीसी सड़क, नाली एवं बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री दुबे ने कहा कि स्वस्थ समाज ही विकसित और सशक्त समाज की आधारशिला है। ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। जनपद सदस्य मनोज लिल्हारे एवं रामकुमार विश्वकर्मा के द्वारा मंच संचालन किया गया।
शिविर में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
शिविर के दौरान बीएमओ अशोक सेन,जनपद सदस्य रिक्खीराम वर्मा, तीरथ धुर्वे, महामंत्री सौरभ भार्गव, वरिष्ठ नेता शरद खंडेलवाल, सुरेश शर्मा, ईश्वर सिंह चौधरी, बलवंत वर्मा, रंजीत ठाकुर, संदीप दुबे, राजा जैन, गुड्डू पटेल, शुभम पालीवाल, जितेंद्र गौतम,प्रीतेश दुबे, संतोष पटेल, अतरलाल वर्मा, भगवानदास चन्द्रवंशी, राजवंश ठाकुर, पवन गोस्वामी, आनंद शर्मा, अतुल दुबे, मयंक जैन, अभयराम वर्मा समेत चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।