Home News Helpline Classified Jobs About Contact

छात्रों की गूंज कार्यक्रम का विधानसभा व ब्लॉक स्तर पर हुआ सीधा प्रसारण

छात्रों की गूंज कार्यक्रम का विधानसभा व ब्लॉक स्तर पर हुआ सीधा प्रसारण
राजनीति
19-Sep-26
छात्र-छात्राओं, युवाओं और कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देखा आयोजन

छिन्दवाड़ा

जिला मुख्यालय छिन्दवाड़ा व जिला मुख्यालय पांढुर्ना सहित समस्त विधानसभाओं व ब्लॉक स्तर पर इंदौर के रीजन पार्क में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। जिले के छात्र-छात्राओं, युवाओं, आमजन व कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में प्रोजेक्टर व बड़ी स्क्रीन पर हुए सीधे प्रसारण से जुड़े। नेता विपक्ष राहुल गांधी के द्वारा सम्बोधित किए गए इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बने युवाओं व छात्राओं ने जहां एक ओर इसे आयोजन की सराहना की तो वहीं भाजपा सरकार की युवा विरोधी नीतियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में जारी घोटोल पर उठे सवाल और नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी के जवाब की जमकर प्रशंसा की।

देश, प्रदेश और प्रत्येक जिले में बढ़ती हुई बेरोजगारी से अनभिज्ञ बनी भाजपा सरकार पर राहुल गांधी ने सवाल उठाए और युवाओं की ज्वलंत समस्याओं पर खुलकर चर्चा की तो प्रोजेक्टर व बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण देख रहे समस्त युवा व छात्र शक्ति ने सम्पूर्ण बातों का खुलकर समर्थन किया। छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले की सभी विधानसभाओं और ब्लॉकों में सीधे प्रसारण को देखने के लिए लगाए गए प्रोजेक्टर और बड़ी स्क्रीन के सामने बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं और आमजन उपस्थित हुए। इसके अलावा मोबाइल, टैब व लैपटॉप व कम्प्यूटर व सोशल मीडिया के माध्यम से भी बड़ी संख्या में युवाओं लाइव प्रसारण से जुड़े और छात्रों की गूंज कार्यक्रम को देखा।

इन स्थानों पर हुआ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

छिन्दवाड़ा जिला मुख्यालय पर राजीव गांधी बस स्टैंड, पांढुर्ना जिला मुख्यालय, परासिया विधानसभा में परासिया ब्लॉक, अम्बेड़कर चौक चांदामेटा, उमरेठ में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के सामने, चौरई डीपी मिश्रा हायर सेकंडरी स्कूल चौरई, बिछुआ ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के सामने, चांद ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के सामने, छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग एक में ग्राम चारगांव, छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग दो में ग्राम सारना, जुन्नारदेव में जायसवाल लॉन, दमुआ ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के सामने, नवेगांव ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के सामने, तामिया बस स्टैंड, अमरवाड़ा नगर पालिका भवन, सिंगोड़ी ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के सामने, छिन्दी ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के सामने, बटकाखापा पंचायत भवन के सामने एवं हर्रई में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रोजेक्टर एवं बड़ी स्क्रीन से नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। सम्पूर्ण स्थलों पर युवाओं, छात्राओं, आमजन व कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को देखा और सुना।
Share News On