नागपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की बैठक में शामिल हुए सांसद
राजनीति
19-Sep-26
सांसद ने बैठक में रेल सुविधाओं को लेकर विस्तारपूर्वक प्रमुखता से रखी अपनी बातें
टाटानगर-इतवारी एवं चित्रकूट एक्सप्रेस ट्रेन को छिन्दवाड़ा तक विस्तार करने का रखा प्रस्ताव

छिंदवाड़ा
अपने संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा व पांढुरना में रेल सुविधाओं के विस्तार और रेल यात्रियों को बेहतर सहूलियत उपलब्ध कराने सांसद बंटी विवेक साहू सतत् प्रयास कर रहे हैं। उन्हीं के प्रयासों का नतीजा है कि रेल सुविधाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी क्रम में नागपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की बैठक में सांसद बंटी विवेक साहू ने वरिष्ठ रेल अधिकारियों के समक्ष छिंदवाड़ा व पांढुरना की रेलवे से संबंधित विषयों को रखकर रेल सुविधाओं को उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा है। शनिवार को हुई इस बैठक में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्र में आने वाले जिलों के सांसद और प्रतिनिधि शामिल हुए। इस बैठक में सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के रेलवे स्टेशनों में सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही नई ट्रेनें शुरू करने के प्रस्ताव रखे।
बैठक में नागपुर मंडल के रेल महाप्रबंधक सहित रेलवे के उच्च अधिकारी शामिल हुए। बैठक में सांसद श्री साहू ने छिन्दवाड़ा को महानगरों से जोड़ने के लिए ट्रेनों का विस्तार करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि छिन्दवाड़ा रेलवे स्टेशन को छिन्दवाड़ा तक ट्रेनों का विस्तार करते हुए मुम्ब्ई, पुणे एवं कोलकाता से जोड़ा जाए। उन्होंने टाटानगर-इतवारी एवं चित्रकूट एक्सप्रेस ट्रेन को छिन्दवाड़ा तक करने के संबंध में सुझाव रखा है। उन्होंने बैठक में बताया कि टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस को छिन्दवाड़ा तक विस्तार करने और छिन्दवाडा को पूर्व के महानगरों से सीधे जोड़ने के लिये मेरा सुझाव है।
उन्होंने कहा कि टाटानगर-इतवारी के बीच चलने वाली टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस टाटानगर से चलकर इतवारी स्टेशन सुबह 5 बजे पहुंचती है एवं 17 घंटे 5 मिनट रुककर वापस रात्रि 12ः05 पर टाटानगर के लिए निकलती है। इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा परिचालित की जा रही है। गाड़ियों का विस्वारीकरण एक नीतिगत विषय है जो संबंधित रेलवे एवं रेलवे बोर्ड के क्षेत्राधिकार में है। उन्होंने बैठक में कहा कि गतिशक्ति योजना के लंबित प्रगतिशील कार्यों को शीघ्र कराया जाए। बैठक में जोनल रेलवे सदस्य व सांसद प्रतिनिधि सत्तेन्द्र ठाकुर एवं रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य व भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला प्रमुख रूप से मौजुद थे।
बैठक की मुख्य बातें
- सांसद ने कहा कोलकत्ता तक चले ट्रेन
- पेचव्हेली एवं पातालकोट ट्रेनों में बढ़ाए कोच
- छिन्दवाडा के चारफाटक पर अंडरब्रिज के संबंध में
- चौरई में अंडरब्रिज निर्माण के संबंध में
- नवीन रेलवे लाईन की स्वीकृति
- रेलवे लाईन का दोहरीकरण
- चौरई एवं लोधीखेड़ा में हो स्टापेज
- पिट लाईन का निर्माण कराने के संबंध में
- गाडियों के संचालन के संबंध में सुझाव
- दुकानों का किराया कम करने के संबंध में
छिन्दवाडा रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के संबंध में
सांसद बंटी विवेक साहू ने बैठक में कहा कि छिन्दवाडा मेन स्टेशन में उत्तर की ओर ही प्रवेश एवं विकासी द्वार है, दक्षिण की ओर आवागमन के लिए कोई मार्ग नहीं है। गेज कनर्वशन के बाद रेलवे लोको कॉलोनी जहां पेंशनर्स एवं कार्यरत कर्मचारी निवास करते है उन्हें चारफाटक से घूमकर आना जाना पड़ता है जो कि करीब 1 किलोमीटर पड़ता है। रेलवे हास्पिटल एवं ट्रेन में आने जाने के लिए भी यही से आना जाना पड़ता है, रेलवे स्टेशन में जो आवागमन के लिए ओवरब्रिज बने है वे भी केवल प्लेटफार्म के लिए सीमित है। जी.आर.पी. थाने के बाजू में जो फुट ओवर ब्रिज है उसे दोनों तरफ से रोड से मिला देने से इस ज्वलंत समस्या का निराकरण हो सकता है। उन्होंने कहा कि छिन्दवाडा के रेलवे हॉस्पिटल में वर्तमान में इम्प्रेस्ट बहुत ही कम है। सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को मेडिसीन बाहर से खरीदने से उन्हें बिल का भुगतान प्राप्त करने में समय लगता है, उन्होंने कहा कि इम्प्रेस्ट बढ़ाया जाये एवं शुगर एवं बी.पी. के मरीज को टाईअप हॉस्पिटल से लिखी हुई दवाई ही दी जाए।