प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन
छिंदवाड़ा
19-Sep-26
सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं के साथ की बैठक

छिंदवाड़ा
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को छिंदवाड़ा स्थित सर्किट हाउस में मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की उपस्थिति में टोली प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में सेवा संकल्प अभियान के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर टोली प्रमुखों से विचार-विमर्श किया गया।
जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने अभियान की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से सेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा निर्धारित कार्यक्रमों को सक्रियता के साथ धरातल पर क्रियान्वित करने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान संगठन की जनसेवा की प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का माध्यम है। अभियान के सभी कार्यक्रमों को टोली स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाते हुए कार्यकर्ता पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे। बैठक में अभियान की आगामी गतिविधियों, संगठनात्मक समन्वय एवं कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आवश्यक रणनीति तय की गई।
बैठक के दौरान विधायक राजा कमलेश शाह, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, महापौर विक्रम अहाके, जिला महामंत्री कमलेश उइके, विजय पांडे, कार्यालय मंत्री भारत घई, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना राजू नंदवंशी,योगेश साहू, नीरज बंटी पटेल, धर्मेंद्र मिगलानी, अभिलाष गोहर, संजय पटेल, राजेश श्रीवास्तव, श्रीमती अमिता बरहैया, श्रीमती कांता ठाकुर, जितेंद्र शाह,मोनू नवनीत जैन, अरुण चंदेल, जागेंद्र अल्डक, कुबेर सूर्यवंशी, शिवा सरसवार, श्रीमती आरती खंडेलवाल, श्रीमती नेहा वर्मा सहित टोली प्रमुख एवं सदस्य उपस्थित रहे।