Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पौधरोपण करने पहुंचे सांसद से लोगों ने टीसी कनेक्शन की बताई समस्या

पौधरोपण करने पहुंचे सांसद से लोगों ने टीसी कनेक्शन की बताई समस्या
राजनीति
20-Sep-26
सांसद ने सांसद कार्यालय में ली बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक

उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करने वार्डों में कैंप लगाने दिए निर्देश

छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू लगातार छिन्दवाड़ा शहर के वार्डों और दोनों जिलों में दौरा कर रहे है, इस दौरान उन्हें लगातार ग्रामवासियांे और वार्डवासियों द्वारा टी.सी. कनेक्शन से संबंधित शिकायते प्राप्त हो रही है। रविवार की शाम छिन्दवाड़ा शहर के वार्ड नंबर 25 साबलेवाड़ी छत्रपति शिवाजी वार्ड के निवासी सांसद बंटी विवेक साहू से टी.सी. कनेक्शन को स्थाई विद्युत कनेक्शन में तब्दील करने को लेकर मुलाकात करने के लिए पहुंचे हुए थे। इस दौरान सांसद ने तत्काल ही बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार सिन्हा सहित बिजली विभाग के अन्य अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर वार्डवासियों की टी.सी. कनेक्शन की समस्या से अवगत कराते हुए उसके निराकरण के निर्देश दिए।  

उल्लेखनीय है कि रविवार की सुबह सांसद बंटी विवेक साहू प्रतिदिन की भांति पौधारोपण करने के लिए वार्ड नंबर 25 साबलेवाड़ी क्षेत्र मे पहुंचे हुए थे। इस दौरान उनसे वार्डवासियों ने टी.सी. कनेक्शन सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके निराकरण का निवेदन किया था। सांसद श्री साहू ने वार्डवासियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया था। सांसद बंटी विवेक साहू ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सांसद कार्यालय में टी.सी. कनेक्शन की समस्या को हल करने के लिए बुलाया हुआ था। इस दौरान सांसद श्री साहू ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि छिन्दवाड़ा शहर सहित जिले भर में बड़ी संख्या में लोगों के घरों में टी.सी. कनेक्शन लगे हुए है। जिसके चलते उन्हें बिजली विभाग की सब्सिडी सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे छिन्दवाड़ा शहर के वार्डों सहित जिले भर में कैंप लगाकर टी.सी. कनेक्शन उपभोक्ताओं को स्थाई विधुत कनेक्शन के नियमों की जानकारी देते हुए उनके टी.सी. कनेक्शन नियमानुसार स्थाई विधुत कनेक्शनों में तब्दील करवाए।  

सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात के दौरान साबलेवाड़ी के वार्डवासियों ने बताया कि वे साबलेवाड़ी में विगत 10 वर्षों से ज्यादा समय से निवास कर रहे है। वे नगर निगम को मकान, नल एवं रोड टैक्स नियमित रूप से जमा कर रहे है, लेकिन उन्हें कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि टी.सी. कनेक्शन होने से उन्हें प्रतिमाह 4 से 5 हजार रूपये प्रति कनेक्शन भुगतान करना पड़ रहा है। वर्तमान में बिजली विभाग द्वारा टी.सी. कनेक्शन को रिन्यू कराने का नोटिस सभी को दिया गया है जिसमें प्रति कनेक्शन 7000रूपये जमा करने के लिए कहा गया है। यह राशि जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की बात नोटिस में कही गई है। इस दौरान सांसद श्री साहू ने वार्डवासियों को उक्त मामले को लेकर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष वामनराव साबले सहित वार्ड से बड़ी संख्या में महिलाएं एवं वार्डवासी मौजूद थे।  

Share News On