भाजपा पातालेश्वर नगर मंडल द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान
छिंदवाड़ा
17-Sep-25
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वे जन्म दिवस से प्रारंभ हुआ सेवा पखवाड़ा
छिंदवाड़ा
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रारंभ होकर आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का शुभारंभ प्रातः स्थानीय गांधीगंज व्यापारिक क्षेत्र वार्ड क्रमांक 17 नगर निगम क्षेत्र की सड़कों पर स्वच्छता अभियान चलाकर किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, वार्ड पार्षद एवं नगर निगम राजस्व सभापति बलराम साहू, नगर निगम उपायुक्त आर.एस. बाथम की उपस्थिति में गांधीगंज व्यापारिक क्षेत्र में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर सड़कों को स्वच्छ किया गया। इस अवसर पर गांधीगंज में लगने वाले सब्जी बाजार मैं भी स्वच्छता अभियान चलाकर वहां सब्जी विक्रेताओं से स्वच्छता बनाए रखने हेतु आग्रह किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वे जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा छिंदवाड़ा नगर पातालेश्वर मंडल के अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि शिव पखवाड़ा के अंतर्गत आगामी दिनों में मंडल के समस्त वार्डों में बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही आगामी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से समस्त बूथों पर पौधारोपण भी किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि आगामी दिनों में भाजपा नगर मंडल द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर वृहद स्तर पर रक्तदान कराया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री शुक्ल ने समस्त नगर वासियों से सेवा पखवाड़े में छिंदवाड़ा नगर को स्वच्छ बनाने के साथ एक पेड़ मां के नाम लगाकर नगर को हरा भरा एवं सुंदर बनाने का आग्रह किया है।
आज चलाए गए स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से नगर महामंत्री कुंदन मिगलानी, व्यापारिक मंडल सचिव अशोक संचेती, समाजसेवी हरनाम सिंह भट्टी, आशीष बरैया, उंदपी शर्मा, दीपक राज जैन, अलका शुक्ला, नगर निगम के सफाई कर्मी, स्वछता टीम एवं स्वच्छता एंबेसडर के साथ स्थानीय नागरिकों द्वारा उपस्थित होकर क्षेत्र से कचरा साफ किया गया एवं उपस्थित जनों को स्वच्छता हेतु शपथ दिलाई गई।