Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सिंगोड़ी के पास पेंच नदी में तैरता मिला युवती का शव

सिंगोड़ी के पास पेंच नदी में तैरता मिला युवती का शव
छिंदवाड़ा
24-Mar-26
छिंदवाड़ा

मंगलवार दोपहर पेंच नदी में एक अज्ञात महिला का शव उतराता हुआ दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने सिंगोड़ी पुलिस चौकी को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में मृत महिला की उम्र लगभग 25 से 26 वर्ष के बीच बताई जा रही है, वहीं महिला के हाथ पर नाम लिखा हुआ भी पाया गया है, जिससे पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही महिला की पहचान और मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।


Share News On