Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

दया, धर्म और दान एक साथ तीनों में सक्रिय सांसद बंटी विवेक साहू

दया, धर्म और दान एक साथ तीनों में सक्रिय सांसद बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
24-Mar-26

बीमारी से परेशान 8 लोगों को 3 लाख 75 हजार की आर्थिक सहायता

छिंदवाड़ा

जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए हर दम तैयार रहने वाले सांसद बंटी विवेक साहू इस समय दया, धर्म और दान तीनों एकसाथ कर रहे हैं।  एक बार फिर संवेदनशीलता का परिचय देते हुए परासिया के एक पीड़ित व्यक्ति को 50 हजार की व्यक्तिगत सहायता राशि उपलब्ध कराई है तो वहीं 8 मरीजों को 3 लाख 75 हजार रूपए की आर्थिक सहायता भी दिलाई है। साथ ही आगे भी हर संभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया है।

दुकान जलने पर 50 हजार की व्यक्तिगत सहायता

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू को 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की व्यस्थता के बीच जानकारी मिली थी कि परासिया के वार्ड नंबर 2 निवासी संजय गुप्ता की कपड़े की दुकान में विगत दिनों आग लगने से भारी नुकसान हुआ था। यह जानकारी लगते ही संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू ने सहस्त्र चंडी महायज्ञ की व्यस्थता के बीच ही संजय गुप्ता को व्यक्तिगत सहायता राशि के रूप में 50 हजार उपलब्ध कराए है, साथ ही उन्हें आगे भी हर संभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन भी दिया है।
          सांसद बंटी विवेक साहू ने तत्काल ही परासिया और छिंदवाड़ा के अधिकारियों से बात करते हुए शासकीय मुआवजा के लिए प्रकरण तैयार कर संजय गुप्ता को प्रशासनिक सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए है। सांसद बंटी विवेक साहू की ओर से संजय गुप्ता को राशि उपलब्ध कराते समय भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी,वरिष्ठ भाजपा नेता रूपेन्द्र डेहरिया, नरेन्द्र विश्वकर्मा, प्रकाश सोनी, सिध्दार्थ मुखर्जी, छोटे खान सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता व वार्डवासी उपस्थित थे। 

गंभीर बीमारी से परेशान 8 लोगों को दिलवाए 3 लाख 75 हजार 

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उनकी स्वेच्छानुदान निधि से 8 मरीजों को 3 लाख 75 हजार की आर्थिक सहायता दी है। उक्त सहायता राशि मिलने से 8 मरीजों का नागपुर और छिंदवाड़ा के अस्पतालों में बेहतर ईलाज हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू अपनी तमाम व्यस्थताओं के बीच भी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इलाज के लिए लगातार सहायता राशि उपलब्ध करा रहे है। जिसके चलते अपना इलाज कराने में असमर्थ लोगों को सहायता राशि मिलने से उनका अस्पतालों में बेहतर इलाज हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री यादव ने पांढुर्णा जिले के ग्राम मोरडोंगरी निवासी गजानन पिता धरमाया पराडकर को 35 हजार, हर्रई के ग्राम बटकाखापा निवासी दिलीप पिता मानकलाल सूर्यवंशी को 45 हजार, पांढुर्णा जिले के पिपलानारायणवार निवासी श्रीमती गीता पति मोहनलाल बाकोड़े को 35 हजार, छिंदवाड़ा जिले के ग्राम भाजीपानी निवासी पूजा पिता गिरीश साहू को 75 हजार, पांढुर्णा जिले के ग्राम कबरपिपला निवासी रविन्द्र पिता राजेश कुमेरिया को 20 हजार की राशि स्वीकृत की है, इन पांचों मरीजों का ईलाज नागपुर के अस्पतालों में होगा। वहीं अमरवाड़ा के ग्राम ढाड़ा निवासी कुमेश पिता सीताराम यादव को 75 हजार, छिंदवाड़ा के ग्राम कुर्सीढाना निवासी आकाश पिता दासन उईके को 45 हजार एवं छिंदवाड़ा के ग्राम कुर्सीढाना निवासी प्रमोद पिता अनकलाल इरपाची को 45 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इन तीनों मरीजों का ईलाज छिंदवाड़ा के अस्पतालों में होगा। उक्त राशि स्वीकृत होने पर मरीजों एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।

Share News On