Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भागवत कथा में कंस वध और कृष्ण-रुक्मणी विवाह का किया वर्णन

भागवत कथा में कंस वध और कृष्ण-रुक्मणी विवाह का किया वर्णन
छिंदवाड़ा
22-May-26
छिंदवाड़ा

बसंत कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में राधा-कृष्ण महिला मंडल द्वारा आयोजित भागवत कथा में भागवत मर्मज्ञ डॉक्टर अनिल शास्त्री द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का सुंदर वर्णन किया जा रहा है। शुक्रवार को श्री शास्त्री जी ने अपनी कथा में कहा कि श्रीकृष्ण और दाऊ बलराम को मामा कंस के न्यौते पर मथुरा ले जाने आए चाचा अक्रूर की कथा का वाचन किया। इसके अलावा उन्होंने श्री कृष्ण से मैया यशोदा, गोकुल वासियों,गोपियों, गायों और राधा से विरह का प्रसंग बड़े ही मार्मिक और करूण भाव से बताया गया।

कृष्ण और बलराम के मथुरा पहुंचने पर वहां भगवान की लीलाओं का सुंदर चित्रण किया गया और कंस वध की कथा सुनाई गई। कृष्ण का विवाह रुक्मणी के साथ किन परिस्थितियों में और कैसे हुआ यह भी विस्तार से बताया गया तथा चलित झांकी के माध्यम से भगवान कृष्ण की बारात निकाली गई। कृष्णा और रुक्मणी का विवाह बड़े ही विधि विधान से कराया गया। भक्तों के द्वारा विवाह के उपलक्ष में तरह-तरह के उपहार भगवान को अर्पित किए गए। बसंत कॉलोनी शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर तिवारी द्वारा राधा कृष्ण महिला मंडल द्वारा आयोजित भागवत कथा की अविस्मरणीय सफलता के लिए बधाई दी तथा डॉक्टर अनिल शास्त्री का सम्मान कर सभी का आभार माना।
Share News On