भव्यता के साथ मनाया जाएगा पौराणिक व परंपरागत “पोला” पर्व
छिंदवाड़ा
08-Sep-26
छिंदवाड़ा
अत्यंत हर्ष का विषय है की प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पौराणिक व परंपरागत “पोला” पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह से मनाया जाएगा। इस वर्ष का यह पोला पर्व 10 सितम्बर गुरुवार को मनेगा ।पोला पर्व पर गुड़ी यात्रा जो लगभग सात पीड़ियो से बरारीपुरा के कपाले परिवार द्वारा निकाली जाती रही है उसको भव्य और ऐतिहासिक बनाने का बीड़ा विगत 16 वर्षों पूर्व सार्वजनिक श्री पोला उत्सव समिति बरारीपुरा के द्वारा उठाया गया और तब से निरंतर पोला पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाला चल समारोह(गुड़ी यात्रा) भव्य होते जा रहा है।
चल समारोह व्यायाम शाला,आदिवासी नृत्य टोली,महाकाल ग्रुप के सदस्य अघोरी व राधा कृष्ण की झांकी के रूप में ढोल बाजे के साथ निकलता है,इस वर्ष जामवंत जी की सजीव झांकी भी चल समारोह में शामिल होगी।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एडवोकेट श्री पीयूष शर्मा जी भगवान महादेव की सजीव झांकी के रूप में विशाल नंदी पर सवार हो कर चल समारोह की शोभा बढ़ायेंगे।जय भवानी ग्रुप रोहनाकला के युवा साथी भी चल समारोह में व्यायाम शाला के माध्यम से अपने जांबाज़ और साहसिक करतब दिखायेंगे,श्री महाकाल ग्रुप के सदस्य भगवान महाकाल व उनके अघोरीओ के रूप में शिव तांडव एव राधा कृष्ण अपने नृत्य से मनमोहक प्रस्तुति देंगे।
चल समारोह (गुड़ी यात्रा) दोपहर 1 बजे श्री बगलामुखी माता मंदिर बरारीपुरा से निकलेगी जो दास मोहल्ला,परमात्मा एक भवन के बाजू से लाल सिंह पटेल के घर के सामने से कुक्कन चौक होते हुए बड़ा गणपति के सामने से मराठी स्कूल के सामने से राज्यपाल चौक होते हुए संघ कार्यालय के सामने से पांडेय नर्सिंग होम के सामने से मुख्य कार्यक्रम स्थल पोला ग्राउंड पहुंचेगी जहां गुड़ी पूजन,किसान सम्मान एव सुंदर साज सज्जा वाली बैल जोड़ियो को पुरस्कार वितरण के साथ मुख्य समारोह संपन्न होगा।