Home News Helpline Classified Jobs About Contact

रोटरी क्लब ने नवाचारी 15 शिक्षकों को दिया टीचर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड

रोटरी क्लब ने नवाचारी 15 शिक्षकों को दिया टीचर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड
छिंदवाड़ा
08-Sep-26
पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके मुख्य रूप से रहीं उपस्थित

छिंदवाड़ा

शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने वाले छिंदवाड़ा एवं पादुरना जिले के  15 शिक्षकों को रोटरी क्लब  ने सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में  पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके एवं नवार्ड की डीडीएम सुश्री श्वेता सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। आयोजन मंगलवार 8 सितंबर विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर परासिया रोड स्थित एक  संस्था में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से प्रभारी डीपीसी संकेत जैन, एपीसी गजेंद्र सिंह ठाकुर ,वीईओ अशरफ अली,बीआरसी अजय केकतपूरे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती जी, पूर्व राष्ट्रपति सर्व पल्ली राधा कृष्णनजी एवं रोटरी के जनक पॉल हैरिस की फोटो पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया गया । इसके बाद रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनित पटौदी और मुख्य अतिथि सुश्री अनुसुइया उइके ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि नवार्ड की डीडीएम श्वेता सिंह ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके नवाचारी कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले शिक्षकों में शास कन्हरगांव स्कूल के शिक्षक मोहन मालवीय,शास प्राथमिक शाला जाटाछापा की शिक्षिका नितिशा आसटीन,नेताजी सुभाषचंद बोस बालक आवासीय छात्रावास छिंदवाड़ा से अमित कुमार मेहरा,जनपद शिक्षा केंद्र तामिया से सुमित कुमार चौरसिया,शास स्कूल लोहांगी से विनोद रुंधे,शास माध्यमिक शाला गाड़ीवाथाना से श्रीमती मुक्ति नागपुरे,सी डब्ल्यू एस एन बालिका छात्रावास से विशेष शिक्षक श्रीमति ललिता परतेती,श्रीमति आराधना पाटिल,एकीकृत माध्य शाला तिकड़ी से राहुल खपले,शास स्कूल कुकड़जगत से श्रीमती गीता बंदेवार,सी डब्ल्यू एस एन बालक आवासीय छात्रावास छिंदवाड़ा से मोरेश्वर भगत, श्रीमती हेमवती झारिया,शास प्राथमिक शाला कुंडा फाटक चौरई से श्रीमती पूजा पाण्डे,शास प्राथमिक शाला खुट पिपरिया से अवधेश भलावी,एवं शास प्राथमिक शाला इमली ढाना से मुबीन अंसारी को सम्मानित किया गया।साथ ही अंबुजा फाउंडेशन के शैलेन्द्र वर्मा,रूपाली राजपूत,एवं श्वेता ठाकुर सहित सभी टीचर्स को ।शिक्षा विभाग से संकेत जैन,अशरफ अली,गजेंद्र सिंह ठाकुर,एवं अजय केकतपूरे को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के मेंबर्स दीपक खंडेलवाल,प्रशांत सोनी,केदार शाह,मनोज अग्रवाल,आशीष जैन,अरविंद अग्रवाल,संजय जैन,मुकेश जैन,अभिषेक नायडू,अनुराग वर्मा,रोटे शिरपुरकर,सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन साथी एवं पुरस्कृत शिक्षक एवं उनके परिजन उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके जी एवं श्वेता सिंह का रोटरी क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का संचालन रोटे संजय जैन एवं रोटे विनोद तिवारी ने किया एवं आभार क्लब सचिव रोटे जयेश गुप्ता ने किया।
Share News On