सामाजिक संगठन के जिला अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न
छिंदवाड़ा
08-Sep-26
छिंदवाड़ा
अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध समाज संगठन जिला छिंदवाड़ा नई कार्यकारिणी के गठन हेतु समाज के सभी लोगों को आमसभा की सूचना देकर अन्नपूर्णा मैरिज लॉन, चौरई में आमसभा आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई।
उक्त सूचना के आधार पर अन्नपूर्णा मैरिज लॉन, चौरई में लगभग दो हजार से अधिक सामाजिक बंधुओं ने उपस्थित होकर आमसभा में सहभागिता की। आमसभा में विषय-वस्तु के अनुसार विस्तृत चर्चा की गई।
नवीन कार्यकारिणी के गठन के संबंध में अध्यक्ष एवं युवा वर्ग अध्यक्ष के निर्वाचन की सर्वमान्य प्रक्रिया अपनाई गई। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु सुखलाल वर्मा पिता दुबे लाल वर्मा एवं जिला महामंत्री इंजी. जी.पी.वर्मा एवं युवा वर्ग अध्यक्ष पद हेतु भूपेंद्र पटेल पिता बाल कृष्ण पटेल के निर्वाचन का उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया साथ ही उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा नवीन कार्यकारिणी के गठन एवं विस्तार का अधिकार नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखलाल वर्मा को सर्वसम्मति से प्रदान किया गया।
उक्त संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया एवं कार्यवाही को उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा अनुमोदित किया गया। इस निर्वाचन प्रक्रिया में पर्यवेक्षक के रूप में ओंकार सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष उपस्थित रहे, जिन्होंने विधिवत निर्वाचन संपन्न कराने में अपना सहयोग एवं सहमति प्रदान की। इस अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठ जन अतर लाल पटेल बलवंत वर्मा जी एल वर्मा,राजू वर्मा सरजू वर्मा ,अरविंद वर्मा श्याम वर्मा लोधी विपिन वर्मा ,दीपक वर्मा ,हरिकिशन वर्मा ,प्रदीप वर्मा , दिनेश वर्मा ,ईश्वर पटेल सहित हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।