Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अस्थाई पंचायत चौकीदार, पंप आपरेटर एवं अंशकालीन कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन

अस्थाई पंचायत चौकीदार, पंप आपरेटर एवं अंशकालीन कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन
छिंदवाड़ा
01-Sep-26
न्याय जरूरी अभियान के तहत 7 सितंबर से भोपाल में देंगे धरना, मांगेंगे न्यूनतम वेतन

छिंदवाड़ा

न्याय जरूरी अभियान के तहत ग्राम पंचायतों के चौकीदार, पंप आपरेटर, स्कूलों, छात्रावासों सहित समस्त विभागों के आउटसोर्स कर्मचारी, अस्थाई अंशकालीन कर्मचारी न्यूनतम वेतन नियमितीकरण की मांग को लेकर भाजपा राज्य कार्यालय के सामने धरना देकर 2003 के वादे की याद दिलाने धरना अनशन शुरू करेंगे।

जिला अध्यक्ष राजू कुडापे की अध्यक्षता एवं प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा की उपस्थित में हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को दो ज्ञापन दिए गए, जिसमें न्यूनतम वेतन एवं स्वास्थ्य विभाग में समय पर वेतन भुगतान की मांग की गई। राजीव भवन में हुई बैठक में राजेश यादव,  आशीष राजपूत, राम दिनेश सराठे, बंटी वर्मा, निलेश वर्मा, जितेंद्र उईके, हरिओम भैया, धनपाल, अतुल बंदेवार,  बलराम डेहरिया, राम प्रसाद उईके, आशीष डेहरिया सहित बडी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

5 सितंबर से शुरू होंगे भोपाल में आंदोलन

बैठक में बोलते हुए वासुदेव शर्मा ने बताया कि न्याय जरूरी अभियान के तहत अस्थाई आउटसोर्स कर्मचारियों के आंदोलनों की शुरूआत 5 सितंबर को जनसेवा मित्रों के सेवा बहाली आंदोलन के जरिए होगी। स्कूल छात्रावासों के अंशकालीन कर्मचारी 7 सितंबर को भाजपा मुख्यालय पर धरना शुरू करें, 28 सितंबर को ग्राम पंचायतों के चौकीदार, पंप आपरेटर विकाश भवन भोपाल पर भूख हड़ताल शुरू करें इसके बाद 10 अक्टूबर को समस्त विभागों के आउटसोर्स अस्थाई कर्मचारी भोपाल में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू करेंगे।

Share News On