सेन समाज ने मनाया भुजलिया मिलन समारोह
छिंदवाड़ा
01-Sep-26
छिंदवाड़ा

भारतीय संस्कृति, सभ्यता और भाईचारे के साथ मतभेद को दूर करने का त्यौहार है भुजलिया। यह त्योहार सेतू का काम करती है। उक्त बातें संत श्मेश्वरदासे महाराज जी ने सेन समाज द्वारा आयोजित भुजालिया मिलन समारोह कार्यक्रम में कहीं। ध्यान रहे सेन समाज का भुजलिया मिलन समारोह मंगलवार को स्थानीय सेन भवन में मनाया गया।
कोर कमेटी सदस्य के दिनेश बंदेवार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाजिक एकता व अखंडता बनी रहती है। इस अवसर पर संत शिरोमणि नंदाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया गया साथ ही कोर कमेटी को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डी के श्रीवास के द्वारा की गई। इस अवसर पर सभी समाजिक बंधुओं द्वारा एक-दूसरे को भुजालिया देकर गले मिलकर बनाई गई। इस पर कोर कमेटी के वरिष्ठ संरक्षक जगदीश श्रीवास, सेवकराम बंदेवार, राधेश्याम सराठे, संतोष बंदेवार, अशीष सराठे, राजकुमार सराठे, नरेश सराठे, सागर बंदेवार, अनिल बंदेवार, अजय बंदेवार, चंदन बंदेवार, दिलीप बंदेवार, बाघेश बंदेवार, मधु बंदेवार, पवन बंदेवार विशेष रूप से उपस्थित थे। मंच संचालन नरेश सराठे द्वारा किया गया।