चौरई, कुंडा और रामगढ़ में निकली समरसता संकल्प कलश यात्रा
राजनीति
01-Sep-26
बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने लिया सहभागिता

चौरई/कुंडा/रामगढ़
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत चौरई मंडल में समरसता संकल्प कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा कुंडा मंडल से होते हुए चौरई स्थित हनुमान मंदिर तक निकाली गई। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, भाईचारे और समरस समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी महाराज के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में समानता, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का आवाहन किया गया।
इस अवसर पर पंडित रमेश दुबे, लखन वर्मा, संदीप रघुवंशी, शैलेंद्र ‘बबलू’ पटेल, मंडल अध्यक्ष मदन राय, नीलू निर्मलकर, पूर्णिमा शरद जैन, सिरपत नायक, राकेश माइकल पहाड़े, जितेंद्र ‘बॉबी’ चौरे, शरद खंडेलवाल, सुरेश शर्मा, ईश्वर सिंह चौधरी, केशव तिवारी, चंद्रभान सोनी, अनमोल चौधरी, संजय सुकांत, विनोद पाल, पंकज साहू, ऋतु चौरसिया, दिलीप चौहान, महेंद्र वर्मा, राजवंश ठाकुर, प्रशांत भाबरकर, लकी भाई, मनीष भाई, सुमित सराठे, अजय चौरसिया, नीरज भावरकर, अमन साहू, अमन उइके सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
हिंवड़खेड़ी, रामगढ़ और कुंडा में उमड़ा ग्रामीणों का उत्साह,
कुंडा मंडल में निकाली गई कलश यात्रा का ग्राम हिंवड़खेड़ी, रामगढ़ और कुंडा में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कलश यात्रा के गांवों में पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। ग्राम कुंडा में कलश यात्रा के आगमन पर पूजन किया गया। इस दौरान सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक चौरई पंडित रमेश दुबे, विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी, मंडल प्रभारी संजय पटेल, भाजपा जिलामंत्री नीलू निर्मलकर, मंडल अध्यक्ष धर्मसिंह वर्मा, अभियान के जिला सह-संयोजक राकेश माइकल पहाड़े, महामंत्री एवं समरसता कार्यक्रम मंडल संयोजक सौरभ भार्गव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर एवं महामंत्री जितेंद्र ठाकुर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष धनराज वर्मा, रीखीराम वर्मा, आशीष वर्मा, मंडल मंत्री रामभरोसे राय, शिवकुमार दुबे, मुकेश चौरसिया, पीर मोहम्मद मंसूरी, सिद्धांत दुबे एवं महेश चौहान सहित विभिन्न ग्रामों के सरपंच मुकेश वर्मा, अशोक पंचेश्वर, अजय चौरसिया, पूनम पटेल, हरि प्रसाद वर्मा, रामकुमार विश्वकर्मा, पारस जैन, भीषण दुबे, प्रशांत भावरकर, लकी भाई, मनीष भाई एवं रामकुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।