Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद 2 सितंबर को नागपुर में रेलवे की मंडल स्तरीय बैठक में होंगे शामिल

सांसद 2 सितंबर को नागपुर में रेलवे की मंडल स्तरीय बैठक में होंगे शामिल
राजनीति
01-Sep-26
नागपुर में डब्ल्यूसीएल के सीएमडी से भी करेंगे मुलाकात

छिन्दवाड़ा

अपने ढाई साल के संसदीय कार्यकाल में ही छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में रेलवे के क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य स्वीकृत कराते हुए रेल यात्रियों की सुविधाओं और ट्रेनों के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत सांसद बंटी विवेक साहू जहा दिल्ली में लगातार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर रहे है वहीं रेलवे की मंडल स्तरीय बैठकों में भी शामिल हो रहे है। इसी के तहत आज 2 सितम्बर को नागपुर में आयोजित होने वाली रेलवे की मंडल स्तरीय बैठक में शामिल होते हुए सांसद बंटी विवेक साहू दोनों जिलों की रेलवे से संबंधित समस्याओं को उठाते हुए अपने सुझाव भी रखेंगे। नागपुर में रेलवे की मंडल स्तरीय बैठक 2 सितम्बर को सुबह 11 बजे से आयोजित की गई है।

सांसद बंटी विवेक साहू अपने नागपुर प्रवास के दौरान डब्ल्यूसीएल के सीएमडी से भी मुलाकात करते हुए कोयलांचल क्षेत्र में स्वीकृत कोयला खदानों को शीघ्र प्रारंभ करने के साथ ही डब्ल्यूसीएल की विभिन्न समस्याओं और विकास को लेकर चर्चा करते हुए अपने सुझाव भी सीएमडी के समक्ष रखेंगे। विदित हो कि सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा कोयलांचल में पुनः रौनक लौटाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। सांसद के द्वारा किए जा रहे प्रयासों का ही परिणाम है कि कोयलांचल में नई कोयला खदाने खुलने की उम्मीद जागी है। कोयलांचल में नई कोयला खदाने खुलने से जहां बड़ी संख्या में बेरोजगारों को रोजगार मिल सकेगा वहीं कोयलांचल की खोई हुए रौनक भी लौट सकेगी।  
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!