Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मिशन-2028 के रोडमैप पर मंथन, बैठक में जिलाध्यक्ष शेषराव यादव हुए शामिल

मिशन-2028 के रोडमैप पर मंथन, बैठक में जिलाध्यक्ष शेषराव यादव हुए शामिल
राजनीति
01-Sep-26
संगठन की मजबूती और जनसेवा के दम पर मिशन-2028 की ओर बढ़ेगी भाजपा: शेषराव यादव

छिंदवाड़ा

ऐतिहासिक नगरी ओरछा में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सहभागिता की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव ‘मिशन-2028’ को लेकर संगठन की तैयारियों, भावी रणनीति और जनाधार को और अधिक मजबूत करने के विषय पर व्यापक मंथन किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का प्रमुख उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक सुदृढ़ एवं प्रभावी सांगठनिक रोडमैप तैयार करना है। बैठक में संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आगामी राजनीतिक एवं सांगठनिक रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

उन्होंने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका को देखते हुए स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को संगठन से जोड़ने तथा भाजपा की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। बैठक में शासन की योजनाओं का धरातलीय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका बढ़ाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

शेषराव यादव ने कहा कि संगठन की सामूहिक शक्ति, आधुनिक संचार माध्यमों का प्रभावी उपयोग और कार्यकर्ताओं की अटूट निष्ठा के माध्यम से भाजपा जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी। बैठक में लिए गए निर्णय आगामी समय में संगठन को नई दिशा और गति प्रदान करेंगे।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!