सांसद बंटी विवेक साहू ने वार्ड 45 में पौधरोपण कर लोगों से किया संवाद
राजनीति
01-Sep-26
विभिन्न समस्याओं तथा विकास कार्यों को लेकर चर्चा

छिंदवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू प्रतिदिन सुबह दोपहिया वाहन से ही छिन्दवाड़ा शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर वहां स्थित पार्कों और खुले स्थानों में पौधरोपण कर लोगों को शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा रखने का संदेश और जनसंवाद करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील कर रहे है। इसी क्रम में सांसद श्री साहू ने मंगलवार की सुबह छिंदवाड़ा नगर के वार्ड क्रमांक 45 के बूथ क्रमांक 64 में साथियों एवं वार्डवासियों के साथ पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा की। छिन्दवाड़ा शहर को हरा-भरा, सुंदर और स्वच्छ करने के लिए प्रयासरत सांसद श्री साहू ने कहा कि हमारा संकल्प है कि छिंदवाड़ा को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के साथ-साथ प्रत्येक क्षेत्र में विकास को गति दी जाए। इस दौरान पार्षद धनराज भूरा भाबरकर, मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया, गायेसुद्दीन पाशा, शिवोम साहू, मनेश सोनी, महेश गढ़वाल, मुरलीधर कराडे, विजय चंद्रवंशी, अजय कले, अरविंद चौधरी, आशुतोष वादी, आशुतोष चौधरी, गौरव सूर्यवंशी सहित अन्य वार्डवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।