Home News Helpline Classified Jobs About Contact

आदिवासी ग्रामों और मजरा टोलों के लिए मांगी मूलभूत सुविधाएं

आदिवासी ग्रामों और मजरा टोलों के लिए मांगी मूलभूत सुविधाएं
छिंदवाड़ा
01-Sep-26
गोंडवाना युवा मोर्चा ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन

छिंदवाड़ा

ग्राम पंचायत गोप, जनपद पंचायत जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा के आदिवासियों ने आज गोंडवाना युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मिथुन कुमार धुर्वे के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ग्राम में मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने की मांग की गई। उन्होनें बताया कि देश को आजाद हुए आज लगभग 80 वर्ष होने जा रहे हैं, लेकिन आज भी हमारे ग्राम के लोग सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं।

ग्रामवासियों ने बताया कि उनके द्वारा वर्ष 2017 से 2024 तक ग्राम सभाओं द्वारा लगातार प्रस्ताव पारित किए गए तथा शासन-प्रशासन को अनेक बार आवेदन एवं ज्ञापन दिए गए, लेकिन आज  तक हमारी समस्याओं का स्थायी निराकरण नहीे किया गया है और हमें विकास की मुख्यधारा से वंचित रखा गया है । उन्होनें बताया कि ग्राम में सड़क नहीं होने से महिलाओं की डिलेवरी होने पर 8 कि.मी. तक डोली में ले जाना पड़ता है और समय पर चिकिस्कीय सुविधा नहीं मिलने से जज्जा-बच्चा दोनों की मृत्यु तक हो जाती है। 

मजरा, टोला में बिजली नही होने से आज भी ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर है, स्वच्छ पेयजल एवं पाईप लाईन का विस्तार नहीं होने एवं जलस्त्रोत की सुविधा नहीं होने से कई कि.मी. से पानी लाना पड़ता है, इसी तरह से प्राथमिक शाला भवन सहित वर्षाे से लंबित ग्रामसभा प्रस्तावों के संबंध में कार्यवाही एवं ग्राम पंचायत गोप के आदिवासी ग्रामों एवं मजरा टोलों में मूलभूत सुुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग करते हुये चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस संबंध में ठोस कार्यवाही नहीं की जाती है तो ग्रामीण लोकतांत्रिक आंदोलन का रास्ता अपनायेंगे जिसकी समस्त जबावदारी शासन-प्रशासन की होगी ।

Share News On