Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद शिक्षक सम्मान समारोह 6 सितंबर को

सांसद शिक्षक सम्मान समारोह 6 सितंबर को
शिक्षा
01-Sep-26
छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के शासकीय-अशासकीय शिक्षकों का होगा सम्मान

छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर 6 सितम्बर को छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा जिले के समस्त शासकीय और प्राईवेट स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों का सम्मान किया जायेगा। उल्लेखनिय है कि सांसद बंटी विवेक साहू विगत 13 वर्षों से लगातार शिक्षकों का सम्मान करते आ रहे है। शिक्षकों के सम्मान समारोह का कार्यक्रम पूजा शिवी लॉन में 6 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से किया गया हैं। शिक्षक सम्मान समारोह में दोनों जिलों के समस्त शासकीय और प्राईवेट स्कूलों के शिक्षकों को सादर आमंत्रित किया गया है। सांसद श्री साहू ने कहा कि शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को स्मरण करते हुए और आपको सम्मानित करते हुए हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेगें। उन्होंने दोनों जिलों के समस्त शासकीय और प्राईवेट स्कूलों में पदस्थ समस्त शिक्षकों को सम्मान समारोह में सादर आमंत्रित किया है।
Share News On