Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जनभागीदारी से ही अभियानों को मिलेगा आंदोलन का स्वरूप: पद्मश्री श्री नागर

 जनभागीदारी से ही अभियानों को मिलेगा आंदोलन का स्वरूप: पद्मश्री श्री नागर
छिंदवाड़ा
01-Sep-26
पद्मश्री मोहन नागर का संस्थाओं ने किया अभिनंदन

छिन्दवाडा

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा के तत्वावधान में परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) एवं पद्मश्री सम्मान से सम्मानित श्री मोहन नागर के प्रथम नगर आगमन पर स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर के सामाजिक एवं स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) के छात्र-छात्राओं तथा सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने म.प्र.जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री नागर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान एवं अभिनंदन किया।

पद्मश्री श्री नागर ने नागरिकों से स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, स्वस्थ, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने जनभागीदारी को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक नागरिक को स्वैच्छिकता अभियान का सहभागी एवं नेतृत्वकर्ता बनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं स्वागत उद्बोधन जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने दिया। कार्यक्रम का संचालन विनोद तिवारी ने किया। समारोह में जिले के सभी विकासखंड समन्वयक, जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, परामर्शदाता, ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं तथा जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 
Share News On