Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मण्डी पोर्टल में आई तकनीकी खराबी, किसान हुए परेशान

मण्डी पोर्टल में आई तकनीकी खराबी, किसान हुए परेशान
कृषि जगत
03-Jul-26
छिंदवाड़ा।

कृषि उपज मंडी समिति के पोर्टल में तकनीकी समस्या आने के कारण शुक्रवार को उपज की प्रवेश पर्चियों का वितरण निर्धारित समय पर नहीं हो सका। मंडी समिति प्रशासन ने सूचना जारी कर बताया है कि सर्वर में आई तकनीकी खराबी के चलते आज की उपज के लिए प्रवेश पर्चियां दोपहर 12 बजे से जारी की जाएंगी।

मंडी सचिव ने व्यापारी एवं कृषक बंधुओं से अपील की है कि वे संशोधित समय के अनुसार ही मंडी में प्रवेश पर्ची प्राप्त करें। साथ ही उन्होंने तकनीकी समस्या के कारण हुई असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

मंडी प्रशासन के अनुसार सर्वर संबंधी समस्या को दूर करने का कार्य किया जा रहा है, ताकि प्रवेश पर्चियों का वितरण सुचारु रूप से शुरू किया जा सके। इस सूचना के बाद किसानों और व्यापारियों से धैर्य बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
Share News On