Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय में इसी सत्र से प्रारंभ होंगे शिक्षण विभाग

राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय में इसी सत्र से प्रारंभ होंगे शिक्षण विभाग
छिंदवाड़ा
17-Jun-25
छिन्दवाड़ा
राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिन्दवाड़ा सत्र 2025-26 से विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग प्रारंभ करने जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलगुरू माननीय प्रो. इन्द्र प्रसाद त्रिपाठी के अथक प्रयास, कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में विश्वविद्यालय इसी सत्र से स्नातक स्तर पर पांच पाठ्यक्रम (बीए, बीएससी, बीफार्मा, बीटेक इन एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, बीटेक इन कम्प्यूटर साइंस) तथा स्नातकोत्तर स्तर पर एलएल. एम. पाठ्यक्रम प्रारंभ करने जा रहा है। विश्वविद्यालय को बीफार्मा प्रारंभ करने हेतु भारतीय भेषजी परिषद (पी.सी.आई) नई दिल्ली द्वारा 100 सीट मान्यता प्रदान की गई है।

विश्वविद्यालय छात्रहित को ध्यान में रखते हुये एलएल.एम. पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग में प्रारंभकरने जा रहा है। इस पाठ्यक्रम में 60 सीट को रखा गया है। इसी प्रकार क्षेत्र के कृषि प्रधान होने के कारण बीटेक इन एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें सीट संख्या 60 रखी गई है। वर्तमान परिपेक्ष्य में तकनीकी को ध्यान में रखते हुये बीटेक इन कम्प्यूटर साइंस की कक्षाओं को भी प्रारंभ किया जा रहा है। स्नातक स्तर पर पारंपरिक पाठ्यक्रम बीएससी एवं बीए की कक्षाएं नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार प्रारंभ किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग का संचालन शासकीय विधि महाविद्यालय काराबोह, छिन्दवाड़ा के प्रथम तल में होगा। इस हेतु विश्वविद्यालय द्वारा डॉ. जे. के. वाहने, अधिष्ठाता छात्र कल्याण को विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग (यू.टी.डी.) के प्रभारी नियुक्त किया है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश प्रक्रिया, नियम एवं दिशा निर्देश विश्वविद्यालय की बेवसाइड पर दिनांक 23/06/2025 से आवेदन पत्र प्रवेश प्रक्रिया नियम एवं दिशा निर्देश उपलब्ध होंगे।

विश्वविद्यालय नें इस संबंध में माननीय कुलगुरू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर प्रारंभ किये जाने वाले पाठ्यक्रमों, नियमावली, संचालन हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये गये। बैठक में कुलसचिव डॉ. युवराज पाटिल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. धनाराम, सहायक कुलसचिव श्री दशरथ सिंह गौड, श्री वैदूर्यमणि तिवारी, सुश्री अंजली चौहान उपस्थित रहे।
Share News On