Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मोक्षधाम को संवार रहे चंदनगांव क्षेत्र के युवा समाजसेवी

मोक्षधाम को संवार रहे चंदनगांव क्षेत्र के युवा समाजसेवी
छिंदवाड़ा
17-Jun-25
छिंदवाड़ा

आमतौर पर वीरान और डरावने लगने वाले श्मशान में लोग जाना पसंद नहीं करते लेकिन इस तरह के श्मशाम को व्यवस्थित और हरियाली युक्त मोक्षधाम बनाने का बीड़ा उठा रखा है चंदनगांव के कुछ समाजसेवी युवाओं ने। इन युवाओं ने श्मशाम को मोक्षधाम बनाने के लिए बकायदा एक समिति बनाई है जो दानदाताओं से दान एकत्रित कर विकास के कार्य कर रही है। 
इस समिति से जुड़े प्रतीक चौबितकर ने बताया कि चन्दनगाव मोक्षधाम में जो भी रंग रोगन एवं निर्माण कार्य होता है सभी के सहयोग एवं भक्तप्रिय मोक्षधाम सेवा समिति द्वारा ही किया जाता है जिसमें स्थापना  दिवस से लेकर महाशिवरात्रि आयोजन नागद्वारी कढ़ाई एवं सभी धार्मिक कार्यक्रम सिर्फ समिति परिवार से ही होते है इसमें हमारे पास आयोजन ले बाद जो भी राशि बचती है वो वही जो भी आप देख रहे है विशाल टीन सेड हो या स्टील रेलिंग हो या बोर्ड हो और वहां पर जो भी पेड़ पौधे जीवित है सब का श्रेय युवा संगठन के सदस्यों को जाता है।
उन्होंने बताया कि सभी के तन मन धन के सहयोग से पौधों को जलापूर्ति भी की जाती है। सिर्फ पेड़ लगाए ही नहीं जाते बल्कि सुरक्षित रखा जाता है और लगातार देखभाल की जाती है। सभी सप्ताह में एक दिन निकालकर सहयोग देते है तभी सारे पेड़ सुरक्षित है। युवा साथियो के प्रयासों से ही मोक्षधाम में सभी निर्माण कार्य समिति द्वारा ही किये गए है एवं लोगो के लिये जल हेतु पानी की टंकी हो या सिचाई के लिये नली सभी युवा मित्रो ने सहयोग राशि जमा कर बनाया है। मोक्षधाम।में सारे निर्माण कार्य भक्तप्रिय मोक्षधाम सेवा समिति द्वारा ही किये गए है एवं किये जाते है।  करने एवं कराने वाले स्वयं बाबा महाकाल जी है। इन युवाओं की समाजसेवी भावना से चंदनगांव का वीरान श्मशाम आज बाबा महाकाल का वास मोक्षधाम नजर आने लगा है।
Share News On