Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

हाईवे ट्रैवल अब और भी स्मार्ट: सिर्फ 3000 रुपए में सालभर की टोल फ्री सुविधा, 200 ट्रिप तक बिना झंझट यात्रा

हाईवे ट्रैवल अब और भी स्मार्ट: सिर्फ 3000 रुपए में सालभर की टोल फ्री सुविधा, 200 ट्रिप तक बिना झंझट यात्रा
देश
18-Jun-25

नेशनल हाईवे पर बार-बार टोल भरते-भरते परेशान हो चुके प्राइवेट गाड़ियों के मालिकों के लिए राहत की खबर है। अब सिर्फ 3000 रुपए में एक साल के लिए FASTag पास मिलेगा, जिससे आप 200 बार तक टोल क्रॉस कर सकेंगे, वो भी बिना बार-बार पेमेंट की चिंता किए।
नए पास की शुरुआत 15 अगस्त से होगी, जिससे नेशनल हाईवे पर यात्रा पहले से ज्यादा तेज, सुविधाजनक और बिना रुकावट वाली हो जाएगी।

कैसे मिलेगा फायदा?

अगर आप किसी ऐसे इलाके में रहते हैं जहां 60 किलोमीटर के दायरे में टोल प्लाजा आता है, और आप रोजाना या हफ्ते में कई बार हाईवे ट्रैवल करते हैं, तो यह स्कीम आपके लिए बेमिसाल साबित हो सकती है। इस नए सालाना पास से हर टोल पर पैसे कटने का झंझट खत्म हो जाएगा।

सरकार का फोकस: तकनीक के ज़रिए ट्रैफिक का स्मार्ट समाधान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी कि पहले जहां 200 ट्रिप्स पर करीब 10,000 रुपए खर्च होते थे, अब वही यात्रा महज 3,000 रुपए में हो सकेगी। इससे:
टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ घटेगी,
डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा,
स्थानीय यात्रियों को राहत मिलेगी,
और यात्रा का अनुभव बेहतर होगा।
कहां और कैसे मिलेगा यह पास?
जल्द ही NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट्स और हाईवे ट्रैवल ऐप पर एक लिंक एक्टिव होगा, जहां से आप सीधे इस पास के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

क्या हर जगह चलेगा यह पास?

हां, लेकिन सिर्फ नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर। यह पास राज्य हाईवे या किसी स्थानीय टोल पर लागू नहीं होगा।

तकनीक से टोल सर्विस में क्रांति: क्या है FASTag?

FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टैग है जिसे गाड़ी की विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है। यह RFID तकनीक से काम करता है और सीधे आपके बैंक या वॉलेट से जुड़ा होता है। इसके जरिए बिना रुके टोल पेमेंट हो जाता है — समय और फ्यूल दोनों की बचत।
नया सालाना पास से एक बार भुगतान करके बार-बार यात्रा करना संभव हो सकेगा, जिससे हाईवे पर सफर पहले से ज्यादा आसान, सस्ता और सुगम होगा।

Share News On