नवागत जिला शिक्षा अधिकारी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत
शिक्षा
02-Jul-26
छिंदवाड़ा
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा जिले के नवागत जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. इड़पाचे का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में जिले की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के हित में सकारात्मक पहलें होंगी।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने जिला शिक्षा अधिकारी से सौजन्य भेंट कर शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी की। उन्होंने विभाग और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा जताया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने श्री इड़पाचे को जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।