Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 4 जुलाई को

भाजपा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 4 जुलाई को
राजनीति
02-Jul-26
केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे

छिंदवाड़ा

भाजपा जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 4 जुलाई शनिवार को स्थानीय अग्रवाल पैलेस में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम जिला संयोजक कमलेश उइके ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री भारत सरकार डी.डी. उइके, जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में संगठन की आगामी कार्ययोजना, संगठन सशक्तिकरण, बूथ सशक्तिकरण, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

कमलेश उईके ने बताया कि सम्मेलन में जिला पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पंचायत सदस्य, मोर्चाे के जिलाध्यक्ष, महामंत्री एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, मीडिया प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के पार्षद, जिले के वरिष्ठ नेता एवं प्रमुख कार्यकर्ता सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यकर्ता सम्मेलन संगठनात्मक समन्वय, संवाद और आगामी लक्ष्यों को लेकर नई ऊर्जा एवं संकल्प के साथ आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।
Share News On