Home News Helpline Classified Jobs About Contact

राष्ट्र निर्माता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे शिक्षक: बंटी विवेक साहू

राष्ट्र निर्माता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे शिक्षक: बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
05-Sep-26
चौरई में शिक्षकों पर सांसद ने पुष्प वर्षा कर उनका किया सम्मान

छिन्दवाड़ा

सनातन काल से ही भारतवर्ष शिक्षा जगत में अग्रणी रहा है। हमारे ऋषि मुनियों, आचार्यों, कुलगुरूओं और शिक्षकों ने इस पावन धरती को अपने अथक प्रयासों से सींचा और भारत को विश्व गुरू बनाया है। सच्चे अर्थों में वे एक राष्ट्र निर्माता है। भारतवर्ष में आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, त्याग और समर्पण की शिक्षा देने के साथ शिक्षण कार्य को आपने पूर्ण लगन और श्रध्दा से किया है। अनेक विषम परिस्थितियों और अल्प संसाधनों के बाद भी अपने देश के भविष्य को बनाने में अपना संपूर्ण योगदान दिया है। उक्त आशय के उद्गार चौरई में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने व्यक्त किए। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने अन्नपूर्णा लॉन चौरई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान भी किया।

सांसद श्री साहू ने कहा कि शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाष्णन जी को स्मरण करते हुए और आपको सम्मानित करते हुए हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों सहित अन्य लोगों से अपील करें कि वे त्योहारों के अवसर पर स्वदेशीय वस्तुओं की ही खरीदी करते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कार्यक्रमों में उपस्थित सभी शिक्षकों को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक हमारे जीवन में गुरु के समान होते हैं, जो हमें आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं और हमारी प्रकृति व संस्कृति से अवगत कराते हैं। इस अवसर पर चौरई में आयोजित कार्यक्रम को जनजातीय कार्य विभाग भारत सरकार के केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, संदीप मोहोड़, पुर्व विधायक रमेश दुबे, भाजपा के जिला प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।  

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने शिक्षकों को दी बधाई  

चौरई में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोंह के दौरान जनजातीय कार्य विभाग भारत सरकार के केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके ने समस्त शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि चौरई में हर वर्ष शिक्षकों का सम्मान किया जाना एक सराहनीय कदम है। छिन्दवाड़ा व पांढुर्णा जिले में सांसद बंटी विवेक साहू और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे है, जिसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं।

चौरई के कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

चौरई में आयोजित शिक्षकों के सम्मान समारोह के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरोज राधेश्याम रघुवंशी, उपाध्यक्ष श्रीमती शैलकुमारी कमलेश वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शरद जैन, उपाध्यक्ष सिरपत नायक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, मंडल अध्यक्ष मदन राय, नीरज सिंह ठाकुर, गोलू नागरे, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, अलकेश लांबा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, बिट्टू मंडराह, रवि मालवी, नगरपालिका के पार्षदगण व जनपद व जिला पंचायत सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया। 
Share News On