प्रांजल सोमकुंवर का एमबीबीएस में चयन
शिक्षा
05-Sep-26
छिंदवाड़ा

जिले के होनहार छात्र प्रांजल सोमकुंवर पिता देवेंद्र सोमकुंवर, माता श्रीमती अर्चना सोमकुंवर ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर एमबीबीएस (मेडिकल) में चयन हासिल कर पूरे परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रांजल की इस शानदार सफलता पर पूरे परिवार, गुरुजनों एवं मित्रों में जश्न का माहौल है। प्रांजल की इस बड़ी उपलब्धि पर चाचा डॉ. नरेंद्र सोमकुंवर, चाची साधना सोमकुंवर, भाई कुणाल सोमकुंवर व रुद्रांश सोमकुंवर, दादी पंचफुला सोमकुंवर एवं स्वर्गीय दादा टीकाराम जी सोमकुंवर के आशीर्वाद व प्रेरणा को याद करते हुए पूरे सोमकुंवर परिवार के साथ क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। परिवारजनों एवं शुभचिंतकों का कहना है कि प्रांजल ने अपनी निरंतर मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है और आगे चलकर वे एक बेहतरीन डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेंगे।