Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कार्यशाला में सीखा माटी गणेश एवं सिद्ध गणेश की मूर्ति बनाना

कार्यशाला में सीखा माटी गणेश एवं सिद्ध गणेश की मूर्ति बनाना
छिंदवाड़ा
06-Sep-26
बिछुआ में सीएमसीएलडीपी कक्षाओं का हुआ शुभारंभ 

छिन्दवाडा

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बिछुआ के द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) की कक्षाओं का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम की परिचयात्मक जानकारी देने के साथ ही छात्रों को किताबों का वितरण किया गया। साथ ही पर्यावरण शुद्धता का संदेश देने के उद्देश्य से माटी गणेश एवं सिद्ध गणेश की मूर्ति निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन के निर्देश एवं विकासखंड बिछुआ ब्लॉक समन्वयक दीपक गेडाम के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी अयोध्याप्रसाद सोनी, राजेंद्र प्रसाद यादव एवं ब्लॉक समन्वयक द्वारा छात्रों को सामुदायिक नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक क्षेत्र से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्रों को किताबों का वितरण भी किया गया।

कार्यशाला में छात्रों को माटी गणेश एवं सिद्ध गणेश की मूर्ति बनाने का अभ्यास कराया गया तथा पर्यावरण शुद्धता के प्रति जागरूक किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि प्रथम पूज्य गणेश जी की प्रतिमाओं का मिट्टी से निर्माण एवं विसर्जन करने से पर्यावरण की शुद्धता बनी रहेगी। उन्होंने “घर-घर गणेश, हर घर गणेश, विराजे माटी गणेश” का संदेश देते हुए मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर परामर्शदाता श्री योगेश बोपचे, श्री लक्ष्मीधर माहोरे, श्री विशाल बघेले, श्रीमती सुमन सोमकुवर सहित एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के सभी छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन किया गया।
Share News On