टीईटी और वरिष्ठता को लेकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने दिया धरना
छिंदवाड़ा
11-Apr-26
छिंदवाड़ा/परासिया
सेवानिवृत्ति के कगार पर खडे अध्यापक शिक्षकों की शिक्षक पात्रता परीक्षा संबंधी निर्णय एवं राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग की प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा गणना को लेकर आज अध्यापक शिक्षकों ने स्थानीय बीआरसी ग्राउंड के सामने विशाल धरना दिया तथा शासन प्रशासन तक अपनी आवाज को पहुंचाते हुए विशाल रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञात हो कि शिक्षक पात्रता परीक्षा से संबंधित समस्याओं एवं माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के हालिया निर्णय के संदर्भ में अध्यापक शिक्षकों के हितों की रक्षा तथा प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता को लेकर प्रदेश स्तर पर समस्त शिक्षक संगठन एकजुट हो गए हैं। प्रदेश स्तर पर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के गठन के उपरांत जिले एवं समस्त विकासखंडों में भी अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा का गठन हो चुका है तथा मोर्चा की प्रदेश इकाई द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुरूप आज 11 अप्रैल 2026 को ब्लॉक स्तरीय धरना एवं रैली के उपरांत ज्ञापन सौंपा गया।
अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा परासिया की कोर कमेटी ने बताया कि मोर्चा की प्रदेश इकाई द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 18 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय धरना, रैली तथा ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम भी घोषित किया गया है। उक्त समस्याओं को लेकर आज अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थानीय बीआरसी कार्यालय के सामने ग्राउंड में ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय धरना दिया गया जिसमें अतिथियों, मार्गदर्शकों, वक्ताओं तथा मोर्चा की कोर कमेटी द्वारा सैकडों की संख्या में उपस्थित अध्यापक शिक्षक साथियों को संबोधित करते हुए पात्रता परीक्षा तथा वरिष्ठता की मांगों को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए गए तथा शासन, प्रशासन तक अपनी मांगों को पहुंचाने के संबंध में चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों के संबध में रणनीति को अंतिम रूप भी दिया गया ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ मार्गदर्शक, अतिथियों, अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा कोर कमेटी के समस्त अध्यापक शिक्षक कर्मचारी संगठनों के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों सहित सैकडों की संख्या में मातृशक्ति सहित भारी संख्या में अध्यापक शिक्षकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के आयोजन में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा कोर कमेटी से किरण शर्मा जिला अध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ, आरिफ खान जिला अध्यक्ष आजाद अध्यापक संघ, कमल किशोर साहू ब्लॉक अध्यक्ष आजाद अध्यापक शिक्षक संघ, रामाशीष त्रिपाठी ब्लॉक अध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ, वीरेंद्र शर्मा मध्य प्रदेश शिक्षक संघ, माताबदन सिंह राज्य कर्मचारी संघ, दीपक साहू, रवि सूर्यवंशी, रमेश शर्मा, हरीश गव्हाने, राजेश धुर्वे, जय कुमार आर्य, रत्ना दास, योगेश कुमार मरखे, अनूप ठाकरे, गजानंद सूर्यवंशी, मुकेश अवस्थी, महेश नायक, शिवकुमार भावरकर, दुर्गेश पवार, अरविन्द माहोरे, वंदना राय, एजाज खान, हसीब अंसारी, संतोष चंद्रवंशी, सुदामा चरपे, कुबेर डेहरिया, टुकड़या भादे, कमलेश सोनी, बलदेव यादव, धर्मेंद्र भारत, प्रवीण कोठेकर, प्रीति धुर्वे, सेकिन परतेती, वर्षा इवनाती, संजय सिंग, विमल तारन, बीना भावरकर, सरिता परिहार, विनीता सोनारे सहित सैकड़ो साथियों का सराहनीय योगदान रहा ।