महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर माली समाज ने निकाली वाहन रैली
छिंदवाड़ा
11-Apr-26
छिन्दवाड़ा
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के उपलक्ष्य में जिला माली समाज द्वारा भव्य वाहन रैली निकाली गई। नोनिया वार्ड नं.40 माली समाज महात्मा फुले भवन में जयंती का आयोजन किया।

जानकारी देते हुए प्रचार मंत्री दिलीप चरपे एवं संयोजक भाउराव चरपे ने बताया कि सुबह 10 बजे रैली का आयोजन किया गया जो शांति कॉलोनी कालीपाठा गढ़कालिका मंदिर से शुरू हुई। बरारीपुरा बगलामुखी चौक और शहर के मुख्य मार्गाे से होते हुए माली समाज महात्मा फुले भवन नोनिया वार्ड नं. 40 में रैली का समापन हुआ । तत्पश्चात् सभी सामाजिक बंधुओं द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्री बाई फुले के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद समाज के वरिष्ठजनों का फूल माला से सम्मानित कर प्रमाण पत्र प्रदान किया और स्वल्पाहार का वितरण किया।
इस अवसर पर देवानंद निकाजू अध्यक्ष, ज्ञानेश्वर कनेरे कोषाध्यक्ष, गणेश कारटे संगठन मंत्री, विजय घोरसे (गब्बर) कार्यवाहक अध्यक्ष, हरिभाऊ बाडबुदे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय दास उपाध्यक्ष, भैयालाल (मुन्ना) चरपे उपाध्यक्ष, विनोद कारटे उपाध्यक्ष ,सत्येन्द्र सेमेकार उपाध्यक्ष, महेन्द्र सातपुते सचिव, तुलसीराम चोरकर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, राधेश्याम घोरसे सोशल मीडिया प्रभारी, प्रभाकार आलोने, राजकुमार आलोनकर कार्यक्रम प्रभारी, राजेश भगत सहसचिव, मनीष सातपुते प्रचार मंत्री, महिला कार्यकारिणी की अनिता चरपे संरक्षक मीराबाई वाड़बुदे संरक्षक, सुमन बाई भुसानकर संरक्षक, लक्की चोरकर अध्यक्ष,शुभांगी घोरसे महामंत्री,लक्ष्मी दास कार्यवाहक अध्यक्ष,रजनी सातपुते सचिव, रेखा आलोनकर उपाध्यक्ष, चंद्रकला घोरसे उपाध्यक्ष,माध्ुारी सेमेकार उपाध्यक्ष, संगीता चरपे संगठन मंत्री, मनोरमा सातपुते प्रचार मंत्री, रंजना सातपुते संगठन मंत्री, शकुन चौरे, सपना घोरसे, ज्योति आलोनकर, युवा कार्यकारिणी के तुलसीराम चोरकर युवा अध्यक्ष, प्रकाश सातपुते, संजू चरपे महामंत्री, चेतन घोरसे, संकेत बाड़बुदे उपाध्यक्ष, मनीष दास, मिलिन्द चरपे, तरूण चरपे, सुनील कारटे, आकाश घोरसे, कमलेश सातपुते सहित सैंकड़ों सामाजिक बंधु उपस्थित थे।