Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

11 अप्रैल शनिवार को नाहर गैस एजेंसी के सामने कांग्रेस सेवादल का प्रदर्शन

11 अप्रैल शनिवार को नाहर गैस एजेंसी के सामने कांग्रेस सेवादल का प्रदर्शन
छिंदवाड़ा
10-Apr-26
छिंदवाड़ा

जिले में बढ़ती गैस किल्लत के चलते आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस का नंबर आने के बावजूद भी एजेंसी द्वारा समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला कांग्रेस सेवादल ने नाहर गैस एजेंसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। सेवादल का कहना है कि यदि समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराई गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। 

कांग्रेस सेवादल द्वारा जानकारी दी गई है कि 11 अप्रैल, शनिवार, दोपहर 12 बजे सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्टेडियम के पास एकत्रित होंगे, जहां से संगठित होकर नाहर गैस एजेंसी के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सेवादल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आम जनता की इस समस्या के समाधान के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Share News On