Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी 12 अप्रैल को आएंगे

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी 12 अप्रैल को आएंगे
छिंदवाड़ा
11-Apr-26
दो दिवसीय दौरे की तैयारियों में जुटा किसान मोर्चा

छिंदवाड़ा

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा एवं प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री कप्तान सिंग यादव एवं गोपाल कुर्मी तथा प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश पवार, प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी का 12 अप्रैल को प्रथम छिंदवाड़ा आगमन होने जा रहा है। उनके इस दो दिवसीय प्रवास को लेकर किसान मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 12 अप्रैल को दोपहर 2 बजे किसान मोर्चा के नेतागण छिंदवाड़ा पहुंचेंगे तथा इमलीखेड़ा चौक, चंदनगांव, ईएलसी चौक, अमित ठेंगे चौक पर स्वागत किया जाकर जिला भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा की जिला बैठक लेंगे । इसमें 15 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले गेहूँ उपार्जन, रासायनिक खाद वितरण तथा सेवा सहकारी समिति, किसान सम्मान निधि पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे । इसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, गेहूँ उपार्जन केन्द्र के जिला प्रभारी, सहप्रभारी, विधानसभा प्रभारी तथा उपार्जन केन्द्र तक नियुक्त प्रभारी सहप्रभारी उपस्थित रहेंगे।

13 अप्रैल को प्रातः सर्किट हाउस में वे किसानों, किसान मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जिले में नवाचार करने वाले उन्नतशील कृषक, जनप्रतिनिधियों एवं किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। तथा केन्द्र तथा राज्य सरकार के किसान हितैषी योजनाओं के बारे में भी चर्चा करेंगे तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन देंगे । इसके पश्चात श्री चावड़ा जामसांवली स्थित हनुमान लोक में पूजन-अर्चन कर आगामी कार्यक्रमों हेतु पांढुर्णा के लिए प्रस्थान करेंगे।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना, महामंत्री अलकेश साव, सिपतराम यदुवंशी, शैलेन्द्र पटेल, प्रदीप चौधरी, शिव पटेल, दीपक कुर्मी, अश्विनी यदुवंशी, अनीश पटेल, सत्यनारायण चौरिया, मुकेश यादव, रामसिंग पटेल, अश्विनी यदुवंशी, सालकराम कुड़ोपा, मोहन वर्मा, इन्द्रपाल साहू, भागलाल यदुवंशी सहित जिला एवं मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
Share News On