भाजपा जनजातीय मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का सांसद कार्यालय में किया स्वागत
छिंदवाड़ा
11-Apr-26
छिन्दवाड़ा
भाजपा जनजातीय मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पंकज टेकाम के छिन्दवाड़ा आगमन पर सांसद कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष श्री टेकाम से भाजपा नेताओं ने मुलाकात करते हुए छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में जनजातीय मोर्चा के द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष पंकज टेकाम ने दोनों जिलों में जनजातीय मोर्चा द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए संगठन के विस्तार के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता टीकाराम चंद्रवंशी, अलकेश लांबा, जगेन्द्र अल्डक, संतोष पटेल, अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, श्रीमती लीला बजोलिया, श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर, आशुतोष वाडिवा, कमलेश परतेती, जयदेव उईके, नीलू क्षत्रिय, निशा गोस्वामी, दीपक नेमा, मयूर पटेल, आलोक साहू, मनीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।