Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शिक्षकों का मुद्दा संसद तक पहुंचेगा, राज्यसभा सांसद को सौंपा ज्ञापन

शिक्षकों का मुद्दा संसद तक पहुंचेगा, राज्यसभा सांसद को सौंपा ज्ञापन
शिक्षा
10-Jul-26
सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने संसद में मुद्दा उठाने का दिया भरोसा

छिंदवाड़ा

जेजेटी संबंधी सर्वाेच्च न्यायालय के निर्णय से प्रभावित शिक्षकों की मांगों को लेकर अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। कुंडालीकलां प्रवास के दौरान सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षकों ने सांसद से मामले को संसद और केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया।

मोर्चा के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि सर्वाेच्च न्यायालय के निर्णय से प्रदेश के बड़ी संख्या में शिक्षक प्रभावित हुए हैं। ऐसे में लाखों शिक्षकों की न्यायोचित मांगों और भावनाओं को प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा जाना आवश्यक है, ताकि प्रभावित शिक्षकों को उचित राहत मिल सके।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शिक्षकों के हितों से जुड़े इस विषय को संसद के आगामी सत्र में प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में श्रीमती किरण शर्मा, माताबदन सिंह, वीरेंद्र शर्मा, गुलाबचंद सूर्यवंशी, सुरेश चौधरी, कमलेश बॉक्सर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षक नेताओं ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती मिलेगी।
Share News On