Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शिक्षक शिल्पकार, भावी पीड़ी का करते हैं निर्माण: बंटी विवेक साहू

शिक्षक शिल्पकार, भावी पीड़ी का करते हैं निर्माण: बंटी विवेक साहू
राजनीति
20-Sep-26
चंद्रप्रभा लॉन और राज राजेश्वरी मंदिर शक्ति नगर में शिक्षकों का सम्मान

छिन्दवाड़ा

शिक्षक एक राष्ट्र निर्माता है, जो एक  शिल्पकार की भांति कार्य करते हुए भावी पीड़ी का निर्माण करते है। भारतवर्ष में आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, अनुषासन, त्याग और समर्पण की शिक्षा देने के साथ शिक्षण कार्य को आपने पूर्ण लगन और श्रध्दा से किया है। अनेक विषम परिस्थितियों और अल्प संसाधनों के बाद भी अपने देश के भविष्य को बनाने में अपना संपूर्ण योगदान दिया है। उक्त आषय के उद्गार छिन्दवाड़ा में चंद्रप्रभा लॉन और राज राजेश्वरी मंदिर शक्ति नगर में आयोजित भव्य  शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने व्यक्त किए। सांसद श्री साहू ने राज राजेश्वरी मंदिर शक्ति नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 3 लाख की सांसद निधि से बनने वाले मंदिर प्रवेश द्वार का भुमिपूजन भी किया।

ऋषि मुनियों, आचार्यों, कुलगुरूओं और  शिक्षकों ने इस पावन धरती को सींचा 

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि सनातन काल से ही भारतवर्ष  शिक्षा जगत में अग्रणी रहा है। हमारे ऋषि मुनियों, आचार्यों, कुलगुरूओं और  शिक्षकों ने इस पावन धरती को अपने अथक प्रयासों से सींचा और भारत को विश्व गुरू बनाया है। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने चंद्रप्रभा लॉन और राज राजेश्वरी मंदिर शक्ति नगर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान  शिक्षकों पर पुष्प वर्षा कर सम्मान किया। सांसद श्री साहू ने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को स्मरण करते हुए और आपको सम्मानित करते हुए हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। उन्होंने  शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों सहित अन्य लोगों से अपील करें कि वे त्योहारों के अवसर पर स्वदेषीय वस्तुओं की ही खरीदी करते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।  

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यक्रमों में उपस्थित सभी शिक्षकों को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक हमारे जीवन में गुरु के समान होते हैं, जो हमें आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं और हमारी प्रकृति व संस्कृति से अवगत कराते हैं। वास्तव में शिक्षक भगवान का ही स्वरूप हैं, जो भावी पीढ़ी को एक शिल्पकार की भांति गढ़ते हैं। उनके शिष्य आगे चलकर राष्ट्र निर्माण और समाज उत्थान के सपनों को साकार करते हैं।

कार्यक्रमों के दौरान यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

छिन्दवाड़ा में चंद्रप्रभा लॉन और राज राजेश्वरी मंदिर शक्ति नगर में आयोजित भव्य  शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता जगेन्द्र अल्डक, चंद्रभान देवरे, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, विशवेन्द्र बैस, श्रीमती प्रवीणा अल्डक, अशोक चौबितकर, राघवेन्द्र मालवीय, चंद्रकुमार चंदु जैन, पंकज शुक्ला, गहरसिंह मेहदोले, लोकेश अल्डक, सचिन ताम्रकार, देवी सिंह चौरे, शरद बेंडे, दिवाकर ठाकरे, उकण्डराव देशमुख, अशोक साहू, राजेश वर्मा, आसिफ खान, शैलेन्द्र लोखंडे, हरि भाउ मोहितकर, मिलिंद नवघरे, ओम गुप्ता, दीपू ठाकुर, मनोहर गेडाम, अमित भारद्वाज, विजय पाटिल, मनीष पारीख सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित थे।

Share News On