Home News Helpline Classified Jobs About Contact

प्रातः मंगल आरती के साथ इस्कॉन मंदिर में मनी राधाष्टमी

प्रातः मंगल आरती के साथ इस्कॉन मंदिर में मनी राधाष्टमी
धर्म
20-Sep-26
पूजा शिवी लॉन में किया मुख्य कार्यक्रम, हजारों भक्त रहे उपस्थित

छिंदवाड़ा 

इस्कॉन गांधी गंज द्वारा  यह आयोजन  प्रति वर्ष अनुसार भगवान श्रीकृष्ण के अहलादिनी, शक्ति और गोलोक व वृंदावन की स्वामिनी श्रीमती राधा रानी जी का प्राकट्य महोत्सव श्री राधाष्टमी भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में इस्कॉन छिंदवाड़ा गांधी गंज द्वारा संपन्न हुआ।

पूजा शिवी लॉन में आयोजित राधाष्टमी कार्यक्रम में लगभग हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता देकर श्री राधारानी की कृपा एवं भक्ति-रस का अनुभव किया। इस्कॉन, छिंदवाड़ा के संचालक श्रीमांशु मंगल माधव दास प्रभु जी एवं विनोदानंद दास जी ने  बताया कि महोत्सव का शुभारंभ इस्कॉन छिंदवाड़ा में प्रातःकाल मंगल आरती के माध्यम से हुआ उसके पश्चात भगवान का विशेष श्रृंगार दर्शन के लाभ  सभी भक्तों को प्राप्त हुआ।

मुख्य आयोजन पूजा शिवि लॉन में सुमधुर हरिनाम संकीर्तन, भक्तिमय एवं उन्मादपूर्ण नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत  तत्पश्चात श्री राधारानी  का  महाअभिषेक हुआ। सभी पधारे भक्तों ने श्रीमती राधा रानी का महा अभिषेक अपने हाथों से किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्रीमती शालिनी विवेक बंटी साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं विशिष्ट अतिथि श्रीमान धीर गौर प्रभुजी, सह-अध्यक्ष, इस्कॉन उज्जैन ने भक्तों को संबोधित किया।

इस अवसर पर धीर गौर दास प्रभुजी द्वारा प्रस्तुत श्री राधाष्टमी कथा विशेष आकर्षण रही, जिसमें श्री राधारानी की महिमा, प्रेम एवं भक्ति के गूढ़ तत्वों पर प्रकाश डाला द्य तत्पश्चात श्रीमती राधा रानी को 56 भोग अर्पित हुए और सभी भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण  किया। इस्कॉन छिंदवाड़ा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी भक्तों, अतिथियों, स्वयंसेवकों एवं नगरवासियों का आभार प्रकट किया।
Share News On