Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सुबह-सुबह सांसद कर रहे पौधरोपण और जनसंपर्क

सुबह-सुबह सांसद कर रहे पौधरोपण और जनसंपर्क
राजनीति
20-Sep-26
नागरिकों को दिला रहे वार्ड को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा रखने का संकल्प  

छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू प्रतिदिन सुबह शहर और शहर के लगे हुए गांवों के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर वहा स्थित पार्कांें, खुले स्थानों और स्कूलों में पौधरोपण कर रहे है। इस दौरान वे जहां जनसंवाद के माध्यम से नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने की अपील रहे है वही छिंदवाड़ा शहर सहित गांवों को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाने का लोगों को सकंल्प भी दिला रहे है।

इसी क्रम में रविवार की सुबह सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा शहर के वार्ड क्रमांक 25 स्थित शिवशक्ति आनंदम धाम में सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्डवासियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पौधों का रोपण किया और वार्डवासी एवं कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को उनके वार्ड को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा रखने का संकल्प भी दिलाया है। इस दौरान सांसद ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की।

सांसद बंटी विवेक साहू ने वार्ड क्रमांक 25 के छत्रपति शिवाजी महाराज वार्ड के बूथ क्रमांक 310 में बूथ अध्यक्ष चंद्रप्रकाश किरण ठाकुर के निवास पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद भी किया। इस अवसर पर वार्ड की बहनों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए उन्होंने बहनों का हृदय से आभार व्यक्त भी किया। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कहा कि आपका स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद सदैव इसी तरह बना रहे, यही मेरा संकल्प है, साथ ही सभी वार्डवासियों को क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।

पौधारोपण कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, वामन सावले, प्रदीप सावले, अभिषेक श्रीवात्री, रवि मालवी, बिट्टू मंडराह, नीतेश गुप्ता, सचिन कड़क, देवेंद्र गावंडे, विजय उईके, संजय नाथानी, अमित पाल, योगेश शर्मा, राजेश जगदेव, मनीष गड़ेवाल, नीरज बागड़ी, पंकज बागड़ी, पंकज सावले, जितेंद्र बघेल, भगवानशाह धुर्वे, नीरज बाथरी, सत्यम वंदिवार, सुरेंद्र चौरसिया, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, कृपा शंकर यादव, गौरव विश्वकर्मा, श्रीमती श्रद्धा जैन, श्रीमती आशा श्रीवात्री, श्रीमती पुष्पा कड़क एवं श्रीमती सिंगारे सहित वार्डवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On