Home News Helpline Classified Jobs About Contact

बड़ा गणपति में नागपुर के आचार्य ने कराया गणेश सहस्त्र नाम यज्ञ

बड़ा गणपति में नागपुर के आचार्य ने कराया गणेश सहस्त्र नाम यज्ञ
धर्म
20-Sep-26
104 वर्ष पुरानी संस्था, आज भी भक्तिभाव से विराज रहे भगवान गणेश

छिंदवाड़ा

जिले की ऐतिहासिक गणेश उत्सव समितियों में शामिल है बरारीपुरा की बड़ा गणपति उत्सव समिति। बड़ा गणपति के नाम से चर्चित इस समिति ने सन 1922 में गणेश उत्सव मनाना प्रारंभ किया था चूंकि तत्कालिक समिति सदस्यों द्वारा भगवान गणेश की काफी बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती थी इसलिए इसे बड़ा गणपति के नाम से जिले भर में पहचान मिली।

वर्तमान समिति के वरिष्ठ सदस्य हेमंत पिल्ले, अंबर दाढ़े, राजेश आलोनकर ने बताया कि हमारे बुजुर्गों द्वारा गणेश स्थापना की परंपरा को सभी सदस्य मिलजुलकर निभा रहे हैं। आयोजन का यह 104 वां वर्ष है। बड़ी संख्या में वार्ड की मातृशक्ति और बच्चे भी समिति से जुड़कर अपनी सेवा गणपति बप्पा को देते हैं। उन्होंने बताया कि विगत 5 वर्षों से गणेशसहस्त्र नाम यज्ञ (मोदक आहुति) आयोजन किया जा रहा है। यह यज्ञ नागपुर के आचार्य विष्णु आर्विकार द्वारा कराया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने गणेशभक्तों से आग्रह किया है कि वे बरारीपुरा में विराजमान भगवान गणेश प्रतिमा देखने जरूर आए। इस वर्ष एक बड़े से चूहे पर भगवान गणेश पुत्रों के साथ विराजमान की झांकी बनाई गई है जो काफी आकर्षक है। 

Share News On