रविंद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने दिया वनमाली शिक्षक सम्मान
शिक्षा
20-Sep-26
आयोजन समिति ने किया 147 शिक्षकों को किया सम्मानित

छिंदवाड़ा
रविंद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा आयोजित वनमाली शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 147 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमेश कुमार सातनकर, असिस्टेंट कमिश्नर, ट्राइबल एजुकेशन डिपार्टमेंट रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में भानु गुमास्ता, अजय केकतपुरे, अरविंद भट्ट मोहखेड़, श्री पवार सर, कन्या शिक्षा परिसर छिंदवाड़ा तथा वीरेंद्र शर्मा, जनशिक्षक परासिया उपस्थित रहे।
समारोह में शिक्षकों के शैक्षणिक योगदान, समर्पण एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका को रेखांकित करते हुए उनका सम्मान किया गया। अतिथियों ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों का भविष्य संवरता है।
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित शिक्षकों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा। आयोजन के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं उनके योगदान को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। राजेश दौड़के प्राचार्य श्री शांतिनाथ विद्या मंदिर छिंदवाड़ा, श्रीमती पूजा अमरवंशी प्राचार्य संत श्री आशाराम गुरुकुल, श्रीमती शैली यादव, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चन्दनगाव, आई. जे. गोदेवार प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नोनिया करबल उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में रविंद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय से डॉ राहुल कुमार सिंह, शिवम उपाध्याय, सीनियर मार्केटिंग मैनेजर, कुणाल पवार तथा अमोल रंगारे द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।