Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भोकई में लगा चौथा निःशुल्क स्वास्थ्य शिाविर

भोकई में लगा चौथा निःशुल्क स्वास्थ्य शिाविर
स्वास्थ्य
20-Sep-26
निःशुल्क स्वास्थ्य शिाविर में 380 का उपचार, 3 को किया रेफर  

छिन्दवाड़ा

सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान की श्रृंखला में रविवार को चौथा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शिवपुरी भाजपा मंडल के ग्राम भोकई में स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में किया गया। जिसमें कुल 380 मरीजों ने पंजीयन कराया, जिसमें सभी का उपचार कर निःशुल्क दवाई वितरित की गयी। शिविर के दौरान मिले 03 गंभीर मरीजों को आगे के इलाज के लिये जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। शिविर का उद्घाटन सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा किया गया।  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 65 करोड़ से अधिक बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया: श्री साहू

शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार नारी सशक्तिकरण कर समाज का सही मायनों में आर्थिक विकास कर रही है। प्रधानमंत्री ने पूरे देश को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार“ का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की 65 करोड़ से अधिक बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। अब हमारी बहनों को अपने इलाज के लिए किसी के भरोसे नहीं बैठना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन और नेत्त्व में भाजपा सरकार के द्वारा प्रदेश के सभी शहरों और गांवों में स्वास्थ्य केन्दों एवं आगनवाड़ियों के माध्यम से हमारी बहनों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जा रहा है।  

सांसद ने कहा में प्रधानसेवक बनकर कार्य करता रहूंगा

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि मैं एक प्रधानसेवक के रूप में कार्य कर रहा हूं। इसी तरह मै भी छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा का प्रधानसेवक बनकर कार्य कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि छिन्दवाड़ा और पाढुर्णा जिले में आयोजित हो रहे शिविरों में हर मरीज का बेहतर उपचार किया जाएगा, जो मरीज गंभीर मिल मिलेंगे उन्हें जिला चिकित्सालय या नागपुर सहित अन्य मेडिकल कॉलेजों में भेजकर उचित उपचार कराया जाएंगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने अपने बेटे को एक मौका दिया है अब मेरा फर्ज है कि मैं आप लोगो के लिए एक प्रधानसेवक बनकर कार्य करूं। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि यह शिविर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रांरभ हुए है जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जंयती 25 दिसंबर तक 100 दिनों तक निरंतर जारी रहेंगे। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

सोमवार को देवरी में लगेगा 5 वां शिविर

100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला में सोमवार को खमारपानी भाजपा मंडल के  अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत देवरी में स्थित पंचायत भवन में 5 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। मण्डल अध्यक्ष गोपाल कवरेती ने क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों से उक्त शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।  

भोकई में आयोजित शिविर में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

भोकई में आयोजित शिविर के दौरान डब्ल्यूसीएल के जीएम विकास अग्रवाल, परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, मनोेज कुशवाहा, प्रभुनारायण नेमा, मनोज यदुवंशी, विश्वेन्द्र बैस, मंडल अध्यक्ष देवी पाल, राकेश बेलवंशी, रामप्रसाद कुमरे, मण्डल महामंत्री संदीप यादव, सरपंच पवनदेव इवनाती,ग्राम पटेल रविन्द्र चौधरी, देवी सिंह राजपूत, राम चंद्रवंशी, जैकी नागवंशी, कृष्ण मोहन सूर्यवंशी, चिंटू राय, राजेन्द्र पटेल, रामेश्वर शिववंशी, राम गुप्ता, जय पटेल, अश्विनी डेहरिया, अर्जुन भारती, कमलेश साहू, मनोज गोतम, यश कैशवानी, मनोज निषाद, राहुल मालवी, मनीष पटेल, शनिप्रसाद, रमेश सालवंशी, प्रीतम नारायण, नन्हेराम गोहिया, प्रेम नागवंशी, कोमल उईके, भीष्म यादव, ब्रज नागवंशी आदि मौजूद थे।  
Share News On