Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ प्राप्त होना चाहिए: किरण शर्मा

अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ प्राप्त होना चाहिए: किरण  शर्मा
छिंदवाड़ा
21-Dec-25
राज्य शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

छिंदवाडा


राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग की प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं तकनीकी विसंगतियों से युक्त ई अटेंडेंस व्यवस्था के निराकरण हेतु आज  21 दिसंबर को प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा घोषित जिला स्तरीय ज्ञापन कार्यकमानुसार राज्य शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम स्थानीय कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा।

राज्य शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष किरण शर्मा ने बताया कि राज्य शिक्षा सेवा में अध्यापक संवर्ग की नियुक्ति एक जुलाई 2018 से की गई है उस दिन के बाद से आज दिनांक तक अध्यापक संवर्ग से नियुक्त शिक्षकों की वरिष्ठ तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठ न मिलने के कारण अनेक लाभों से वंचित होना पड़ रहा है। अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ प्राप्त होना प्राकृतिक न्याय की मांग है।

इसी प्रकार मध्यप्रदेश के सरकारी विद्यालयों के शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय जाकर निष्ठापूर्ण कार्य करते हैं इसी का परिणाम है कि प्रदेश की प्रावीण्य सूची में शासकीय विद्यालयों के बच्चे स्थान बनाते हैं इसलिए नियमित उपस्थिति के लिए अव्यावहारिक एवं विभिन्न तकनीकी विसंगतियों से युक्त ई अटेंडेंस व्यवस्था को बंद किया जाए । उक्ताशय की मांगों को लेकर आज मुख्यमंत्रीजी के नाम ज्ञापन सौंपकर निराकरण की मांग की गई है। इस अवसर पर आशुतोष तिवारी (बाबा), संजय मोहोड़, मुकेश चतुर्वेदी, वीरेन्द्र शर्मा, रामभगत चौरिया, माता वंदन सिंह, रामा जी पाठ, एजाज खान, अरविन्द भट, रामराव अवारे, राजेश कस्तुरे, मनोहर धारपुरे, मुकेश अवस्थी, बुद्धलाल परानी, सुमरलाल भारती, सुरेश चौधरी, शीतल सोनी, रमेश कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे I 
Share News On